बिना एग्जाम के MBA में एंट्री! इस कॉलेज से करें कोर्स 

Updated at : 08 Feb 2026 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
IGNOU Admission

IGNOU Admission: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

IGNOU Admission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए MBA कोर्स का एडमिशन शुरू किया है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2026 है.

विज्ञापन

IGNOU Admission 2026: अगर आप MBA में एडमिशन लेना चाहते हैं वो भी बिना किसी एग्जाम के तो ये खबर आपके काम की है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2026 है.

ग्रेजुएशन के आधार पर होगा सेलेक्शन

IGNOU के MBA प्रोग्राम में इस बार कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी यानी छात्रों को किसी अलग एंट्रेंस टेस्ट में शामिल नहीं होना पड़ेगा. सेलेक्शन ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर होगा. ग्रेजुएशन में कम-से-कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है. SC/ST कैटेगरी से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए आरक्षण है.

कितने साल का होगा ये MBA कोर्स?

यह MBA कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में होगा, जिससे वर्किंग प्रोफेशनल्स और घर से पढ़ाई करने वाले छात्र भी आसानी से इसे कर सकते हैं. कोर्स की न्यूनतम अवधि 2 साल और अधिकतम अवधि 4 साल रखी गई है.

IGNOU के MBA में फाइनेंस, मार्केटिंग, HR, ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स और हेल्थकेयर जैसे कई स्पेशलाइजेशन उपलब्ध हैं. कुल फीस लगभग 66 हजार रुपये के आसपास होती है, जिसे सेमेस्टर वाइज जमा किया जाता है.

फोटो और सिग्नेचर जरूर अपलोड करें

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. आवेदन करते समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी तैयार रखें.

यह भी पढ़ें- UPSC का नोटिफिकेशन और ऐसी गलती! सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola