ICSE Board 10th Result 2025: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, बिना इंटरनेट के यहां चेक करें रिजल्ट

CISCE ICSE ISC Board Result 2025 LIVE Updates
ICSE Board 10th Result 2025: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल 2025 को जारी होने वाला है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट cince.org पर जाना होगा.
ICSE Board 10th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. CISCE बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होगा. ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट cince.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया था. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
ICSE Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
- उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
- छात्र रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं.
CISCE ICSE Board Result without Internet: बिना इंटरनेट के पाएं रिजल्ट
छात्र SMS के माध्यम से अपना सीआईएससीई कक्षा 10 ICSE Board का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बस आईसीएसई के बाद अपनी विशिष्ट आईडी (सात अंकों की संख्या) लिखें और इसे 09248082883 पर भेज दें. उदाहरण के लिए अगर आपकी विशिष्ट आईडी 1234567 है, तो आप आईसीएसई 1234567 को 09248082883 पर भेजेंगे. इसके बाद आपको अपना रिजल्ट टेक्स्ट संदेश के माध्यम से प्राप्त होना चाहिए.
यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख
अगर छात्र सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2025 में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उन्हें अपने पेपर दोबारा जांच के लिए भेजने का विकल्प दिया जाएगा. रीचेक मॉड्यूल की घोषणा रिजल्ट जारी होने के बाद की जाएगी. वेबसाइट पर ही इसका लिंक एक्टिव हो जाएगा. बता दें रीचेकिंग के लिए 4 मई तक रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध रहेगा.
ये भी पढ़ें: CISCE Results 2025: ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कल, Digilocker पर ऐसे देखें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




