ICSE Board 10th Result 2025 OUT: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, cisce.org पर डायरेक्ट करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Apr 2025 11:00 AM
ICSE Board 10th Result 2025 OUT
ICSE Board 10th Result 2025 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cince.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी.
ICSE Board 10th Result 2025 OUT: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cince.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को इंटेक्स नंबर, यूनिक आईडी और कैप्चा कोड भरने की जरूरत होगी
आईसीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cince.org पर जारी हुआ है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
ICSE Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं.
- उसके बाद ICSE 10th Result 2025 पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
- छात्र रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं.
ICSE Board 10th Result 2025 Direct Link: Click Here
CSE 10th Result: पिछले साल का रिजल्ट कैसा था?
पिछले वर्ष सीआईएससीई 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% दर्ज किया गया था. इसमें से 99.65% लड़कियां एवं 99.31% लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी. इस साल आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं.
सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी जोसेफ इमैनुएल ने कहा है कि छात्र और अन्य संबंधित लोग सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर, या बोर्ड के करियर पोर्टल के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










