ICAI CA Foundation Result 2022: जारी हुआ सीए फाउंडेशन कोर्स के रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Feb 2023 4:07 PM

विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा सीए फाउंडेशन कोर्स दिसंबर 2022 परीक्षा के नतीजे आज यानी कि 03 फरवरी, 2023 को घोषित कर दिया गया है. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जारी किए हैं.

विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 के नतीजे आज जारी हो गए हैं. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जारी किए गए हैं. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं.

पोस्ट क्वालीफिकेशन कोर्स एग्जामिनेशन का भी रिजल्ट हो सकता है जारी

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सीए फाउंडेशन रिजल्ट के साथ-साथ आईसीएआई आज पोस्ट क्वालीफिकेशन कोर्स एग्जामिनेशन- इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिट असेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

  • जारी होने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी icai.nic.in पर.

  • यहां पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो Foundation Examination (ऐसा तब होगा जब रिजल्ट जारी हो जाएगा).

  • इस पर क्लिक करने पर जो नया पेज खुले उस पेज पर अपना 6 डिजिट का रोल नंबर और पिन/रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सबमिट कर दें.

  • इतना करते ही आपका सीए फाउंडेशन दिसंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. ये आगे काम आ सकता है.

जारी की गई सूचना

आईसीएआई ने इस संबंध में जारी सूचना में कहा है कि, दिसंबर 2022 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम शुक्रवार, 3 फरवरी, 2023 को घोषित किए जाने की संभावना है और उम्मीदवारों द्वारा इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर एक्सेस किया जा सकता है. सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणामों के अलावा, आईसीएआई 3 फरवरी 2023 को पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स एग्जामिनेशन – इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिट असेसमेंट टेस्ट, इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट और इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट के भी नतीजे घोषित कर सकता है. इस संबंध में संस्थान ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola