जॉब इंटरव्यू से पहले ऐसे सुधारें इंग्लिश, 15 दिन में बढ़ाएं आत्मविश्वास

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 May 2026 12:53 PM

विज्ञापन

जॉब इंटरव्यू सांकेतिक तस्वीर (PC- Freepik)

How to Prepare English for Interview: इंटरव्यू में बेहतर इंग्लिश बोल पाना बहुत से लोगों के सिर का दर्द हो जाता है. रिक्रूटर्स परफेक्शन से ज्यादा आपका कॉन्फिडेंस देखते हैं. वे यह समझना चाहते हैं कि आप कितने आत्मविश्वास के साथ बात करते हैं और आपकी बेसिक कम्युनिकेशन स्किल कैसी है.

विज्ञापन

How to Prepare English for Interview: नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना हो तो सबसे बड़ा डर होता है, इंग्लिश न बोल पाने का. कई कैंडिडेट्स के पास नॉलेज तो भरपूर होती है, लेकिन भाषा का ज्ञान नहीं होता है. सही स्किल्स और सही जवाब होते हैं, लेकिन जैसे ही इंग्लिश बोलने की बात आती है लोगों का अपना आत्मविश्वास डगमगा जाता है.

इंटरव्यू में रिक्रूटर्स क्या चाहते हैं?

इंटरव्यू में रिक्रूटर्स ये नहीं चाहते हैं कि आपकी इंग्लिश परफेक्ट हो. वो बस आपका कॉन्फिडेंस चेक करते हैं. साथ ही बात करने का तरीका और बेसिक कम्युनिकेशन स्किल देखते हैं.

इंटरव्यू में शानदार इंग्लिश बोलने के लिए ये टिप्स जरूरी है

मुश्किल शब्द नहीं, साफ बात जरूरी

अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिए आपको टफ शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कई बार अचानक से मुश्किल शब्द बोलने की कोशिश में आप ज्यादा नर्वस दिखते हैं. आप भले ही छोटे वाक्य और आसान शब्द बोलें, बस बिना ब्रेक लिए बोलें.

इंटरव्यू के आम सवालों की तैयारी करें

इंटरव्यू में कुछ सवाल बहुत कॉमन होते हैं जैसे कि Tell me about yourself, Why should we hire you? और What are your strengths? इन सवालों के जवाब पहले से ही लिखकर प्रैक्टिस करें.

आप अपने जवाबों को छोटे हिस्सों में भी बांट सकते हैं, जैसे कि

  • परिचय
  • पढ़ाई
  • स्किल्स
  • लक्ष्य

इससे जवाब याद रखना और बिना अटके बोलना आसान हो जाता है. जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे, उतना ही नेचुरल महसूस होगा.

हिंदी से अंग्रेजी में सोचकर बोलने की आदत छोड़ें

कई लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वे पहले दिमाग में हिंदी में सोचते हैं, फिर उसे इंग्लिश में ट्रांसलेट करके बोलते हैं. इससे बोलने की गति धीमी हो जाती है और बीच में आत्मविश्वास टूटने लगता है. कोशिश करें कि सीधे इंग्लिश में सोचना शुरू करें, चाहे छोटे और आसान वाक्य ही क्यों न हों.

देखकर सीखें

इंटरव्यू के लिए इंग्लिश सुधारने का एक आसान तरीका है दूसरों को सुनना और देखना. मॉक इंटरव्यू, YouTube वीडियो या इंग्लिश न्यूज देखें. ध्यान दें कि लोग अपने जवाब कैसे देते हैं, कहां रुकते हैं और कैसे साफ तरीके से बोलते हैं. एक अच्छा तरीका यह है कि वीडियो रोककर उन्हीं लाइनों को जोर से दोहराएं. इससे उच्चारण, बोलने का तरीका और आत्मविश्वास बेहतर होता है.

प्रैक्टिस ही सबसे जरूरी है

सिर्फ पढ़ने और लिखने से बोलने की समस्या दूर नहीं होगी. बोलने की प्रैक्टिस करनी ही पड़ेगी. हर दिन 10-15 मिनट जोर से इंग्लिश बोलने की आदत डालें. आप अपने दिन के बारे में बात कर सकते हैं, किसी विषय को समझा सकते हैं या इंटरव्यू के जवाबों की प्रैक्टिस कर सकते हैं.

खुद की आवाज रिकॉर्ड करके भी आप प्रैक्टिस कर सकते हैं. रिकॉर्डिंग सुनकर आपको पता चलेगा कि कहां रुक रहे हैं, कौन-से शब्द बार-बार बोल रहे हैं और कहां आत्मविश्वास कम हो रहा है.

इसके अलावा दोस्तों से इंग्लिश में बात करें, ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लें या शीशे के सामने बोलने की प्रैक्टिस करें. Apps मदद कर सकते हैं, लेकिन असली बातचीत की जगह नहीं ले सकते.

गलती करना सामान्य है

अगर बोलते समय गलती हो जाए, बीच में रुक जाएं या आसान शब्द इस्तेमाल करें, तो यह बिल्कुल ठीक है. सबसे जरूरी बात यह है कि इंटरव्यू लेने वाला आपकी बात समझ पाए. इंग्लिश बोलना का मतलब ये नहीं कि आप गलती न करें बल्कि उसमें सहज हो सकें.

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में क्या बोलें और क्या नहीं? सिलेक्शन के लिए याद रखें ये जरूरी बातें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola