आग बुझाने में कौन सी गैस काम आती है, समझें फायर पर कंट्रोल का साइंस
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Oct 2025 6:50 AM
General Knowledge: आग बुझाते हुए शख्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
General Knowledge: आग लगने पर हर कोई घबरा जाता है, लेकिन अगर आपको पता हो कि कौन सी गैस आग बुझाने में काम आती है, तो आप इमरजेंसी में भी समझदारी दिखा सकते हैं. चलिए आज आसान भाषा में समझते हैं कि आग कैसे बुझती है और कौन सी गैस इसमें सबसे बड़ी हीरो होती है.
General Knowledge: आग लगना कभी भी, कहीं भी हो सकता है. ऐसे में अगर हमें यह पता हो कि कौन सी गैस आग बुझाने में काम आती है, तो हम समय रहते बड़ी दुर्घटना से बच सकते हैं. कई बार लोग घबराहट में पानी डाल देते हैं, जबकि हर आग पानी से नहीं बुझती. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कौन सी गैस सबसे ज्यादा काम आती है और क्यों इसे फायर फाइटिंग की हीरो गैस कहा जाता है. जनरल नॉलेज (General Knowledge) सेक्शन में ऐसे सवाल जरूर पूछे जाते हैं.
आग बुझाने के पीछे का साइंस क्या है?
आग को जलने के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है- ऑक्सीजन, ईंधन और गर्मी. जब इन तीनों में से किसी एक को हटा दिया जाए, तो आग अपने आप बुझ जाती है. इसलिए फायर फाइटिंग में कोशिश यही की जाती है कि आग को ऑक्सीजन से काट दिया जाए ताकि उसका जलना बंद हो जाए.
कार्बन डाइऑक्साइ़ का इस्तेमाल
आग बुझाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली गैस है कार्बन डाइऑक्साइड (CO2). यह गैस आग को घेरकर ऑक्सीजन की सप्लाई रोक देती है, जिससे जलने की प्रक्रिया रुक जाती है. खास बात यह है कि CO2 गैस न तो ज्वलनशील होती है और न ही कोई नुकसान करती है, इसलिए इसका प्रयोग इलेक्ट्रिकल और केमिकल आग में ज्यादा किया जाता है.
General Knowledge: कार्बन डाइऑक्साइ़ आग कैसे बुझाती है?
कार्बन डाइऑक्साइ़ गैस को आग पर छोड़ा जाता है, तो यह गैस आसपास की गर्मी को सोख लेती है और ऑक्सीजन को वहां से हटा देती है. इस वजह से आग का तापमान कम हो जाता है और वह बुझ जाती है. यही कारण है कि CO2 फायर एक्सटिंग्विशर लगभग हर ऑफिस, स्कूल और फैक्ट्री में लगाया जाता है.
हालांकि CO2 गैस इलेक्ट्रिकल और केमिकल आग में बहुत कारगर है, लेकिन तेल या लकड़ी जैसी आग में यह उतनी असरदार नहीं होती. इन मामलों में फोम, पानी या सूखे पाउडर वाले फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए फायर सेफ्टी में हर आग के लिए अलग तरह का उपाय तैयार रहता है.
यह भी पढ़ें: हवाई जहाज में ऐसे पहुंचता है Oxygen, जानकर हो जाएंगे हैरान
कौन सा बेहतर CO2 या नाइट्रोजन आग बुझाने वाला है?
आग बुझाने में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) नाइट्रोजन से बेहतर मानी जाती है. यह गैस ऑक्सीजन को हटा देती है और आग का तापमान घटा देती है. नाइट्रोजन भी काम करती है, लेकिन CO2 इलेक्ट्रिकल और गैस वाली आग में ज्यादा असरदार और तेज़ी से काम करने वाली गैस है.
आग बुझाने के 4 मुख्य तरीके क्या हैं?
आग बुझाने के चार मुख्य तरीके हैं- ठंडा करना (Cooling), ऑक्सीजन हटाना (Smothering), ईंधन हटाना (Starvation) और रासायनिक प्रतिक्रिया रोकना (Inhibition). ये चारों तरीके अलग-अलग परिस्थितियों में काम आते हैं और इन्हें फायर फाइटिंग की बुनियादी तकनीक माना जाता है.
आग किसका रासायनिक नाम है?
आग किसी तत्व या यौगिक का नाम नहीं है, बल्कि यह दहन (Combustion Reaction) की प्रक्रिया है. जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन के साथ तेजी से प्रतिक्रिया होती है और ऊष्मा व रोशनी निकलती है, तो वही आग कहलाती है. इसलिए आग का कोई स्थायी रासायनिक नाम नहीं होता.
आग का रासायनिक नाम क्या है?
आग का कोई विशिष्ट रासायनिक नाम नहीं है क्योंकि यह एक पदार्थ नहीं, बल्कि रासायनिक प्रतिक्रिया है. इसे वैज्ञानिक रूप से Combustion Reaction कहा जाता है. इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन और ईंधन के बीच तेज़ प्रतिक्रिया होती है, जिससे गर्मी और रोशनी पैदा होती है.
आग बुझाने में कौन सी गैस होती है?
आग बुझाने में सबसे प्रभावी गैस कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) होती है. यह गैस जलती जगह से ऑक्सीजन को हटा देती है, जिससे आग बुझ जाती है. CO2 इलेक्ट्रिकल और केमिकल आग के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि यह न तो गीली होती है और न ही नुकसान पहुंचाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










