It's और Its में आप भी करते हैं हर बार गलती? इस आसान Trick से समझें अंतर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Sep 2025 12:14 PM

विज्ञापन

It's और It में फर्क

Difference Between It's and Its: अंग्रेजी सीखते समय सबसे बड़ी मुश्किल यह आती है कि छोटे-छोटे ग्रामर की गलतियां आपके पूरे आत्मविश्वास और इम्प्रेशन को खराब कर देते हैं. ऐसी ही एक आम गलती है – It’s और Its का गलत इस्तेमाल. अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लें.

विज्ञापन

What is The Difference Between It’s and Its: आज के दौर में अंग्रेजी भाषा सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नौकरी, बिजनेस, सोशल मीडिया और हर प्रोफेशनल स्पेस की जरूरत बन चुकी है. लेकिन अंग्रेजी सीखते समय सबसे बड़ी मुश्किल यह आती है कि छोटे-छोटे ग्रामर की गलतियां आपके पूरे आत्मविश्वास और इम्प्रेशन को खराब कर देते हैं. ऐसी ही एक आम गलती है – It’s और Its का गलत इस्तेमाल.

It’s का इस्तेमाल कहां करें?

It is को शॉर्ट में It’s लिखते या बोलते हैं. इसका मतलब होता है It is या It has. यह हमेशा शॉर्ट फॉर्म के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण It’s a beautiful day यानी It is a beautiful day. दूसरा उदाहरण – It’s been a long time यानी It has been a long time.

Its का इस्तेमाल कहां करें? 

इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब हम किसी चीज की ओनरशिप या पॉजेशन दिखाना चाहते हैं. उदाहरण – The cat is licking its paw यानी “बिल्ली अपना पंजा चाट रही है.”

इस गलती से बचें 

कई बार इंटरव्यू के दौरान या ऑफिस की ईमेल में अगर आप यह गलती कर देते हैं, तो सामने वाले को लगता है कि आपको बेसिक ग्रामर की समझ नहीं है. आज कंपनियां और एचआर मैनेजर्स सिर्फ नॉलेज नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन स्किल्स पर भी ध्यान देते हैं. ऐसे में It’s और Its की छोटी सी गलती आपके लिए बड़ा नुकसान कर सकती है.

आजकल ज्यादातर लोग अपने विचार फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं. कंटेंट क्रिएटर्स के लिए तो यह और भी जरूरी हो जाता है कि उनकी इंग्लिश बिल्कुल सटीक हो. एक गलती आपके पूरे मैसेज का असर कम कर देती है और लोग आपकी बात से ज्यादा आपकी ग्रामर पर चर्चा करने लगते हैं.

English Daily Speaking: इन चीजों का करें प्रैक्टिस

हर बार It’s लिखते समय अपने दिमाग में It is या It has बोलकर देखें. अगर वाक्य सही बैठ रहा है तो आपने सही लिखा है. Its हमेशा “उसका/उसकी” के रूप में इस्तेमाल होगा. रोजाना छोटे-छोटे वाक्य लिखकर प्रैक्टिस करें. आप मोबाइल पर किसी ऐप की मदद ले सकते हैं.  

It’s और Its का फर्क छोटा है, लेकिन इसका असर बड़ा है. अगर आप इस गलती से बचते हैं तो न सिर्फ आपकी अंग्रेजी बेहतर लगेगी, बल्कि आपके आत्मविश्वास और प्रोफेशनल इमेज में भी निखार आएगा. याद रखिए, आज के समय में भाषा सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि आपकी पहचान है.

यह भी पढ़ें- अब नहीं होंगे Confuse, आसान Example से जानें कब बोलें Can I और May I

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola