‘विदा’ और ‘अलविदा’ में क्या है फर्क? गलत जगह तो नहीं Use कर रहे हैं ये शब्द
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Nov 2025 12:39 PM
विदा और अलविदा में अंतर (फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
Vida Aur Alvida Mein Kya Hai Farak: हिंदी के कई ऐसे शब्द हैं, जो हम रोज इस्तेमाल में लाते हैं, लेकिन इनका मतलब हमें नहीं पता होता है. ऐसे ही शब्द हैं ‘विदा’ और ‘अलविदा’. आइए जानते हैं कि ‘विदा’ और ‘अलविदा’ में आखिर असली फर्क क्या है. जानते हैं दोनों शब्द के बीच का अंतर.
Vida Aur Alvida Mein Kya Hai Farak: हिंदी आसान भाषा लगती है पर है नहीं. हिंदी के कई ऐसे शब्द हैं, जो हम रोज इस्तेमाल में लाते हैं, लेकिन इनका मतलब हमें नहीं पता होता है. ऐसे ही शब्द हैं ‘विदा’ और ‘अलविदा’. कई बार सुनने वाले इन शब्दों का मतलब आपको अच्छे से नहीं पता होगा. दोनों शब्द भले एक से लगते हों, लेकिन इन मतलब अलग-अलग है. आइए जानते हैं कि ‘विदा’ और ‘अलविदा’ में आखिर असली फर्क क्या है.
विदा (Farewell)
विदा एक पॉजिटिव शब्द है. यह उम्मीद भरा शब्द है, जिसे हम किसी से विदा लेते वक्त इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उम्मीद रहती है कि दोबारा उस व्यक्ति से मिलना होगा. कोई यात्रा पर जा रहा हो, आपसे दूर जा रहा है, किसी स्थान को छोड़कर जा रहा हो तो इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं. विदा को इंग्लिश (Vida Meaning In English) में Farewell कहते हैं.
अलविदा (Goodbye)
यह शब्द तब इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी से पूरी तरह से बिछड़ना हो. इस शब्द का अर्थ है, हमेशा के लिए या बहुत लंबे समय के लिए किसी व्यक्ति से अलग हो जाना. ‘अलविदा’ का प्रयोग तब होता है जब किसी रिश्ते, जीवन के चरण, या व्यक्ति से गहरा और शायद अंतिम विदा लेना हो. इस शब्द से दुख की भावना दिखती है. अलविदा को इंग्लिश (Alvida Meaning In English) में Goodbye कहते हैं.
Vida Aur Alvida Mein Kya Hai Farak: क्या है अंतर?
अब जब आप जानते हैं कि ‘विदा’ और ‘अलविदा’ में कितना फर्क है, तो अगली बार इनका इस्तेमाल सोच-समझकर करें क्योंकि एक गलत शब्द आपका पूरा इम्प्रेशन खराब कर सकता है. कभी भी किसी दोस्त या अपने करीबी को मजाक में भी ‘अलविदा’ न कहें, यह शब्द स्थायी बिछड़ाव का भाव रखता है. अगर दोबारा मिलने की उम्मीद है, तो बस ‘विदा’ कहना ही सही रहेगा. शब्दों में ताकत होती है, इसलिए इनका सही ढ़ंग से इस्तेमाल करें.
‘विदा’ और ‘अलविदा’ से जुड़े FAQs
किसी को अलविदा कब बोला जाता है?
जब किसी से लंबे समय या हमेशा के लिए बिछड़ना हो, तो भावनात्मक और सम्मानजनक लहजे में “अलविदा” कहा जाता है.
विदाई को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
विदाई का दूसरा नाम ‘विदा’ या ‘फेयरवेल (Farewell)’ होता है.
विदा का मतलब हिंदी में क्या होता है?
‘विदा’ का अर्थ है थोड़े समय के लिए दूर जाना, जब दोबारा मिलने की उम्मीद हो.
अलविदा का क्या अर्थ है?
‘अलविदा’ का अर्थ होता है हमेशा के लिए या बहुत लंबे समय के लिए बिछड़ना.
विदा और अलविदा में क्या अंतर है?
‘विदा’ अस्थायी विदाई है, जबकि ‘अलविदा’ स्थायी या अंतिम बिछड़ाव को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें- Excuse Me या Sorry? अंग्रेजी बोलते वक्त लोग अक्सर करते हैं ये गलती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










