Today In History 27th January: आज के दिन पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की घोषणा हुई थी

Today In History 27th February
Today In History 27th January: आज के दिन पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की घोषणा हुई थी. साथ ही जानें आज के दिन से जुड़ी कई अन्य मुख्य घटनाओं का विवरण.
Today In History 27th January: पिछले लगभग डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वर्ष 2008 में पश्चिम बंगाल के मुर्गी पालकों के लिए बर्ड फ्लू की बीमारी नुकसान का सबब बनी. राज्य के 13 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप होने से बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य कुक्कुटों को नष्ट कर दिया गया. बीमारी की शुरूआत 16 जनवरी, 2008 को बीरभूम जिले से हुई और फिर देखते देखते तकरीबन आधा राज्य इस बीमारी की चपेट में आ गया. 27 जनवरी को आधिकारिक तौर पर इस बीमारी के 13 जिलों में फैलने की जानकारी दी गई. राज्य में बड़े पैमाने पर पोल्ट्री गतिविधियां और वातावरण में मौजूद नमी को बीमारी के तेजी से फैलने का कारण बताया गया. पक्षियों से इंसानों तक पहुंचने वाली इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने पोल्ट्री उत्पादों को राज्य से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी.
देश-दुनिया के इतिहास में 27 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1944 : सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया.
- 1959 : पहले कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला नयी दिल्ली में रखी गई.
- 1964 : फ्रांस ने कम्युनिस्ट चीन को मान्यता दी और उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति जताई.
- 1967 : अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनेडी में अंतरिक्षयान अपोलो-1 में अचानक आग लगने से उसमें उड़ान भरने के लिए तैयार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई.
- 1967 : अमेरिका और सोवियत संघ सहित 60 देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र की एक संधि पर हस्ताक्षर कर बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का संकल्प लिया और अंतरिक्ष में व्यापक तबाही वाले हथियारों पर रोक का समर्थन किया.
- 1969 : इराक ने 14 व्यक्तियों को जासूसी के आरोप में सरेआम फांसी पर लटका दिया। इनमें नौ यहूदी थे.
- 1974 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू स्मृति संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया.
- 1996 : फ्रांस ने अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया. इस बम की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो बरस बाद अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की कि दक्षिण प्रशांत में परीक्षण स्थल पर सदियों तक इस विस्फोट का विषैला प्रभाव बना रहेगा.
- 2006 : क्षय रोग के खिलाफ स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में घोषित विश्वव्यापी अभियान के तहत ब्रिटेन ने भारत में इस बीमारी के नियंत्रण के लिए 7.9 करोड़ डॉलर देने का ऐलान किया.
- 2007 : पाकिस्तान के पेशावर में एक धार्मिक जुलूस से पहले एक फिदायीन बम हमले में 14 व्यक्तियों की मौत, जिनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे.
- 2008 : पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप। बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य कुक्कुट नष्ट किए गए.
- 2013 : अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारियों की मौत.
- 2021 : कैमरून में सड़क हादसे में 53 यात्रियों की मौत.
- 2022 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत.
Also Read: जेएसएससी सीजीएल पर आज की सुनवाई पूरी, जानें क्या हुआ झारखंड हाईकोर्ट में
Also Read: Success Story: कैप्टन संध्या महला बनीं भारतीय सेना की नाज, महिला टुकड़ियों की संभाली कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










