National Youth Day 2024 पर स्वामी विवेकानंद के इन विचारों के जरिए दें राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2024 6:40 AM
National Youth Day 2024, Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: भारत में 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा. यहां देखें स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों को
National Youth Day 2024, Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था. आपके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था. ‘स्वामी विवेकानंद’ नाम उनको उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था. अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मलेन में आपने भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया, तथा वेदांत दर्शन का प्रसार पुरे विश्व में किया. राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य विवेकानंद की शिक्षाओं एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाना है. इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि देश के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन, कार्य शैली, चेतना और आदर्श से प्रेरणा ले सकें.
राष्ट्रीय युवा दिवस पर यहां देखें स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक और अनमोल सुविचार
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: एक नायक बनो
एक नायक बनो और सदैव खुद से कहो मुझे कोई डर नहीं है जैसा मैं सोच सकता हूं, वैसा जीवन में जी भी सकता हूँ.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: कभी यह मत सोचिए
कभी यह मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ भी करना असंभव है. खुद को निर्बल मानना ही सबसे बड़ा पाप है याद रखिए की आत्मा के लिए इस दुनिया में सब कुछ पाना संभव है.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: जितना बड़ा संघर्ष
जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: खुद को कमजोर समझना
खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता
तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता. तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना हैं। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही हैं.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: सत्य को हज़ार तरीकों से
सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: बाहरी स्वभाव केवल
बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: उठो, जागो और तब तक
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले
ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं. वो हम ही हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार हैं.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: विश्व एक विशाल व्यायामशाला
विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: दिल और दिमाग के
दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: शक्ति जीवन है
शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं.
– स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar: किसी दिन, जब आपके
किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए – आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं.
– स्वामी विवेकानंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










