Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने में होता है क्या अंतर, जानिए यहां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jan 2024 5:21 PM

विज्ञापन

Republic Day 2024, difference between flag unfurling and flag hoisting in 26 January: 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया था, वहीं 15 अगस्त का दिन आजादी के नाम पर समर्पित किया गया है क्योंकि इसी दिन भारत को गुलामी की जंजीरों से आज़ादी मिली थी.

विज्ञापन

Republic Day 2024, difference between flag unfurling and flag hoisting in 26 January: 26 जनवरी को होनेवाले गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त को होनेवाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर कई लोगों में काफी कंफ्यूजन रहता है. आपको बता दें गणतंत्र दिवस (Republic Day) 26 जनवरी को मनाया जाता है. 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया था, वहीं 15 अगस्त का दिन आजादी के नाम पर समर्पित किया गया है क्योंकि इसी दिन भारत को गुलामी की जंजीरों से आज़ादी मिली थी. हम बताते हैं इन दोनों दिवसों के बीच के अंतर के बारे में खास बातें…

Also Read: Republic Day Speech: इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर गणतंत्र दिवस के लिए तैयार करें दमदार भाषण, लोग करेंगे तारीफ

ध्वजारोहण और झंडा फहराना

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) वाले दिन राष्ट्रीय ध्वज ऊपर बंधा रहता है. उसे केवल फहराया जाता है. यही वजह है कि उसे ध्वजारोहण नहीं बल्कि झंडा फहराना (Flag Unfurling) कहते हैं. वहीं 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Indipendence Day) को राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है. दरअसल जिस दिन भारत को आजादी मिली थी, उस दिन ब्रिटिश गवर्नमेंट ने अपना झंडा उतारकर भारत के तिरंगे को ऊपर चढ़ाया था, इसलिए हर साल 15 अगस्त को तिरंगा ऊपर खींचा जाता है इसके बाद फहराया जाता है. इस प्रक्रिया को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं.

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण और झंडा फहराना में अंतर

स्वतंत्रता दिवस के दिन लालकिले से ध्वजारोहण किया जाता है. जबकि गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है.

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराकर नमन करते हैं. वहीं, 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ध्वजारोहण करते हैं.

26 जनवरी को ही राष्ट्रपति क्यों फहराते हैं ध्वज?

प्रधानमंत्री देश के राजनीतिक प्रमुख होते हैं जबकि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख. देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ. उससे पहले न देश में संविधान था और न राष्ट्रपति. इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं.

74वां या 75वां गणतंत्र दिवस

आजाद भारत का इस साल 75वां गणतंत्र दिवस होगा. आप अब भी कंफ्यूज हैं तो आइए समझते हैं इसके पीछे की गणित. चूंकि पहली बार 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान लागूं होने पर पहला गणतंत्र दिवस था. तकनीकी रूप से ये दिन देश का पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को था. इसके बाद 26 जनवरी 1951 और भारत का दूसरा गणतंत्र दिवस और गणतंत्र की पहली वर्षगांठ होगी.

भारत में पहली बार गणतंत्र दिवस कहां मनाया गया था

भारत में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को दिल्ली के पुराने किले के सामने स्थित इरविन स्टेडियम में मनाया गया था. जहां आज दिल्ली का चिड़ियाघर बना हुआ है. जी हां आपने सही सुना. साल 1950 में इरविन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड निकाली गई थी. बताया जाता है कि इस परेड में तीन हजार सैन्यकर्मियों और करीब 100 से अधिक एयरक्राफ्ट ने भाग लिया था.

क्या है गणतंत्र दिवस 2024 की थीम?

इस साल गणतंत्र दिवस परेड की थीम “भारत-लोकतंत्र की जननी” और “विकसित भारत” है. फिलहाल बताते चलें कि देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola