नहीं जानते हैं बिहार से जुड़ा ये फैक्ट! Bihar Diwas 2026 पर टेस्ट करें अपना GK

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Mar 2026 7:34 AM

विज्ञापन

बुक की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Bihar Diwas 2026: हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है. आइए, जानते हैं इस मौके पर बिहार से जुड़ी कुछ रोचक बातें.

विज्ञापन

Bihar Diwas 2026: हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो राज्य के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की याद दिलाता है. इस दिन कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस खास मौके पर बिहार से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य और जनरल नॉलेज जानना जरूरी हो जाता है, जो न सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाते हैं बल्कि BPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काम आते हैं. आइए जानते हैं बिहार से जुड़े कुछ ऐसे सवाल-जवाब, जो आपको बना सकते हैं स्मार्ट कैंडिडेट.

  1. बिहार का गठन कब हुआ था?
    22 मार्च, 1912

2. बिहार की राजधानी क्या है?
पटना

3. पटना के पुराने नाम क्या हैं?
पाटलिपुत्र, पुष्पपुर, कुसुमपुर, आजीमाबाद

4. बिहार का कुल क्षेत्रफल कितना है?
94,163 वर्ग किलोमीटर

5. भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से बिहार का स्थान क्या है?
13वां

6. बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
पश्चिम चंपारण

7. बिहार का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
शिवहर

8. बिहार में कितने जिले हैं?
38

9. बिहार की सीमा किन राज्यों से लगती है?
उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल

10. बिहार की आधिकारिक भाषा क्या है?
हिंदी

11. बिहार का राज्य फूल कौन सा है?
गेंदा

12. बिहार का राज्य पक्षी क्या है?
गौरैया

13. बिहार का राज्य वृक्ष कौन सा है?
पीपल

14. बिहार का राज्य फल कौन सा है?
आम

15. बिहार का उच्च न्यायालय कहां स्थित है?
पटना

16. बिहार में सबसे लंबी नदी कौन सी है?
गंगा

17. बिहार का प्रमुख पर्व कौन सा है?
छठ पूजा

18. बिहार का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है?
पटना विश्वविद्यालय

19. बिहार में स्थित प्राचीन विश्वविद्यालय कौन सा था?
नालंदा विश्वविद्यालय

20. बिहार में बुद्ध को ज्ञान कहां प्राप्त हुआ था?
बोधगया

बिहार जनरल नॉलेज पर FAQs

बिहार की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

सोमेश्वर पर्वत

बिहार का ऐतिहासिक शहर कौन सा है?

राजगीर

बिहार में पहला इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा था?

एनआईटी पटना (पहले बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग)

बिहार का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

लिट्टी-चोखा

बिहार का सबसे बड़ा स्टेडियम कौन सा है?

मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना

बिहार का प्रसिद्ध नृत्य कौन सा है?

झिझिया

बिहार का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कौन सा है?

बोधगया

बिहार की प्रसिद्ध चित्रकला कौन सी है?

मधुबनी पेंटिंग

बिहार का प्रसिद्ध मेला कौन सा है?

सोनपुर मेला

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?

राबड़ी देवी

यह भी पढ़ें- बिहार GK के टॉप 100 सवाल, जो बार-बार एग्जाम में पूछे जाते हैं

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन