रोबोट डॉग विवाद के बाद गलगोटिया का कमबैक, 16 स्टूडेंट्स कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के लिए सेलेक्ट

Updated:
विज्ञापन

गलगोटिया यूनिवर्सिटी कैंपस की फोटो (University Website)

Galgotias University Comeback: कुछ महीने पहले रोबोट डॉग विवाद को लेकर चर्चा में आई गलगोटिया यूनिवर्सिटी अब एक अच्छी खबर की वजह से सुर्खियों में है. यूनिवर्सिटी के 16 छात्रों का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के गर्टन कॉलेज में होने वाले दो हफ्ते के ग्रेजुएट समर प्रोग्राम के लिए हुआ है.

विज्ञापन

Galgotias University Comeback: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 16 छात्रों का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के गर्टन कॉलेज में होने वाले दो हफ्ते के ग्रेजुएट समर प्रोग्राम के लिए हुआ है. इन सभी छात्रों का पूरा खर्च यूनिवर्सिटी उठाएगी. इससे छात्रों को बिना आर्थिक चिंता के दुनिया की नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

Galgotias University Comeback: क्या है रोबोट डॉग विवाद?

इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपने स्टॉल पर एक रोबोट डॉग (Galgotias University) दिखाया था. दावा किया गया कि यह यूनिवर्सिटी का अपना इनोवेशन है. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टेक एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह चीन की कंपनी Unitree का Go2 रोबोट है, जो पहले से बाजार में बिक रहा है.

इसके बाद मामला तेजी से फैल गया और यूनिवर्सिटी को समिट से अपना स्टॉल हटाना पड़ा. इस घटना को लेकर काफी बहस हुई. अब यूनिवर्सिटी अपने छात्रों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के जरिए नई पहचान बना रही है.

कैंब्रिज में मिलेगा सीखने का मौका

सेलेक्टेड स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के गर्टन कॉलेज में दो हफ्ते तक पढ़ाई और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. यहां उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन, स्टार्टअप, बिजनेस, लीडरशिप और कम्युनिकेशन जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी.

गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) के स्टूडेंट्स इस साल कई बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी पहचान बना चुके हैं. हांगकांग में हुए EDVentures 2026 में यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप Project TACTO को AWS Championship Award मिला था.

Galgotias University में प्लेसमेंट और ग्लोबल एक्सपोजर पर जोर

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, AI, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस, लॉ, मीडिया, डिजाइन और हेल्थ साइंस समेत कई विषयों की पढ़ाई होती है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, साल 2026 में उसके छात्रों को 5,500 से ज्यादा जॉब ऑफर मिले. इसके लिए 1,250 से अधिक कंपनियां कैंपस पहुंचीं.

यूनिवर्सिटी की Apple, Intel, Infosys, Cisco, Capgemini, Salesforce, Tata Technologies और L&T EduTech जैसी बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी है. कैंब्रिज समर प्रोग्राम में 16 छात्रों का चयन इस बात का संकेत है कि यूनिवर्सिटी अब अपने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर देने पर लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: AI इंपैक्ट समिट: ‘चीनी रोबो डॉग’ ने कटवाई नाक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी की गई बाहर, राहुल गांधी का सरकार पर तंज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola