UPSC CSE Interview Schedule 2025: UPSC इंटरव्यू का शेड्यूल, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Dec 2025 2:17 PM

विज्ञापन

UPSC CSE इंटरव्यू शेड्यूल

UPSC CSE Interview Schedule 2025: यूपीएससी की सिविल सेवा के इंटरव्यू राउंड के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस Interview में शामिल होने वाले हैं, वे पूरी जानकारी हासिल कर लें. आइए, जानते हैं कि इंटरव्यू कब से कब तक होगा और कितने राउंड में होगा.

विज्ञापन

UPSC CSE Interview Schedule 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2025) के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है. मेन्स परीक्षा में चुने गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा. इंटरव्यू 8 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगी. अगर आप भी इस इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं तो पूरा शेड्यूल देख लें.

UPSC CSE Interview Schedule 2025: यहां देखें इंटरव्यू का शेड्यूल

रोल नंबर और सेशन जैसी डिटेल्स के साथ शेयर किया गया शेड्यूल

यूपीएससी ने जो शेड्यूल जारी किया, उसमें डिटेल जानकारी है. उसमें रोल नंबर, इंटरव्यू डेट और सेशन को लेकर जानकारी दी गई है. यूपीएससी ने कहा कि मेन्स परीक्षा के लिए नतीजे के आधार पर 649 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड के लिए सेलेक्ट किया गया है. इंटरव्यू 8 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगी.

UPSC CSE Interview Schedule 2025: कैसे देखें यूपीएससी इंटरव्यू का शेड्यूल?

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर What’s New के सेक्शन में जाएं.
  • अब आप Interview Schedule: Civil Service Mains Examination, 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया टैब खुलेगा, जिसमें इंटरव्यू शेड्यूल का पीडीएफ लिंक होगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब इंटरव्यू शेड्यूल वाली पीडीएफ खुल जाएगी.
  • यहां अपना रोल नंबर खोजें और इंटरव्यू डेट और सेशन देखें.
  • इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.

कुल 2736 कैंडिडेट्स हुए सफल

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी सिर्फ फेज 1 के तहत शेड्यूल जारी किया गया है. आगे आने वाले समय में अन्य कैंडिडेट्स के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 11 नवंबर 2025 को यूपीएससी सीएसई मेन्स (UPSC CSE Mains) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. मेन्स परीक्षा में कुल 2736 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. वहीं अब इन सभी कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- CISF में बंपर Vacancy, महिलाओं के लिए सिर्फ 10% सीट आरक्षित

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola