UPSC ने बदले नियम, IAS IPS IFS चुनने पर नई पाबंदी

UPSC कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UPSC CSE 2026 New Rules: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस बार 933 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. नोटिफिकेशन में UPSC ने सर्विस सेलेक्शन को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई हैं. IAS, IPS और IFS सर्विस सेलेक्ट करने से पहले कैंडिडेट्स को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा.
UPSC CSE 2026 New Rules: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल सर्विस 2026 की परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. UPSC ने सिविल सर्विस परीक्षा 2026 (UPSC CSE 2026 Exam) के लिए कुछ नए नियम जारी किए हैं. ये नियम खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए हैं, जो पहले ही IAS, IPS या IFS जैसी सेवाओं में चुने जा चुके हैं. इस बार आयोग ने नियमों को और साफ और सख्त बना दिया है.
इन बदलावों का सीधा असर हजारों उम्मीदवारों पर पड़ेगा, जो दोबारा परीक्षा देकर बेहतर सेवा पाने की कोशिश करते थे. अब उन्हें नए नियमों के अनुसार ही आगे बढ़ना होगा. यह नियम IPS सर्विस के लिए खास तैयार किया गया है. आइए नए नियमों को समझते हैं.
UPSC CSE 2026 New Rules: इन नियमों का रखें ध्यान
- अगर कोई उम्मीदवार पहले ही IAS या IFS में सेलेक्ट होकर जॉइन कर चुका है और अभी उसी सेवा में काम कर रहा है, तो वह अब CSE 2026 की परीक्षा में बैठ नहीं सकता. उसे दोबारा UPSC का फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी.
- अगर किसी उम्मीदवार ने CSE 2026 का प्रीलिम्स पास कर लिया है, लेकिन उसी समय उसे किसी पुरानी परीक्षा के आधार पर IAS या IFS में नियुक्ति मिल जाती है, तो वह मेन्स परीक्षा नहीं दे पाएगा. भले ही वह प्रीलिम्स में सफल क्यों न हुआ हो.
- अगर Main Exam के बाद लेकिन रिजल्ट से पहले IAS या IFS बनता है, तो उसे CSE 2026 से कोई नौकरी नहीं मिलेगी.
- जो उम्मीदवार पहले ही IPS में सेलेक्ट हो चुके हैं, वे दोबारा CSE 2026 के जरिए IPS नहीं पा सकते. वे परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन IPS के लिए दोबारा उनका चयन नहीं होगा.
- CSE 2027 देने के लिए ट्रेनिंग से एक बार की छूट लेनी जरूरी होगी. यह ट्रेनिंग वाली छूट सिर्फ एक बार ही मिलेगी, बार-बार नहीं.
- अगर किसी उम्मीदवार को UPSC CSE 2026 से कोई सर्विस मिली है और वह ना तो ट्रेनिंग जॉइन करता है और ना ही ट्रेनिंग से छूट लेता है, तो उसकी CSE 2026 से मिली नौकरी अपने आप रद्द हो जाएगी.
- ऐसा उम्मीदवार CSE 2028 या उसके बाद की कोई भी UPSC सिविल सर्विस परीक्षा नहीं दे सकेगा, जब तक वह अपनी मिली हुई सेवा से इस्तीफा नहीं दे देता.
- जो उम्मीदवार CSE 2025 या उससे पहले की परीक्षा से किसी सर्विस में चुने गए हैं, उन्हें एक बार मौका मिलेगा कि वे बिना नौकरी छोड़े CSE 2026 या CSE 2027 में से किसी एक की परीक्षा दे सकें.
- इसके अलावा, CSE 2026 में बैठने के लिए उम्मीदवार का शारीरिक और मेडिकल रूप से फिट होना जरूरी है, जैसा कि नियमों में बताया गया है.
UPSC CSE 2026 परीक्षा कब होगी?
यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक चलेगी. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को हो सकता है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीख दी गई है.
यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




