यूपी बोर्ड 10वीं मैथ्स में आएंगे 100% मार्क्स, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Nov 2025 7:34 PM

विज्ञापन

UP Board Exam 2026 परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा को अब बहुत कम समय बचा हुआ है. ऐसे में जो छात्र कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो कमर कस लें. यूपी बोर्ड 10वीं मैथ्स में छात्रों को सबसे ज्यादा डर लगता है. मैथ्स का पेपर आसान करने के लिए कुछ स्पेशल ट्रिक्स यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board Exam 2026: अगर आप यूपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे हैं और आपका सपना है कि मैथ्स में पूरे 100 में से 100 नंबर आएं, तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा. मैथ्स ऐसा सब्जेक्ट है, जिसमें सही प्लानिंग, सही प्रैक्टिस और थोड़ी सी समझदारी आपको टॉप करा सकती है. चलिए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर वो कौन सी ट्रिक्स (UP Board Exam 2026 Tips) हैं जो आपकी मैथ्स की तैयारी को अलग लेवल पर ले जाएंगी.

UP Board Exam 2026: सबसे पहले बनाएं सही टाइम टेबल

मैथ्स में रोजाना कम से कम 1 से 1.5 घंटे का समय जरूर दें. लेकिन याद रखें कि ये समय सिर्फ पढ़ने का नहीं बल्कि प्रैक्टिस का होना चाहिए. हर चैप्टर को तीन हिस्सों में बांटें- कॉन्सेप्ट समझना, उदाहरणों को हल करना और एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करना.

NCERT और यूपी बोर्ड की किताब सबसे जरूरी

मैथ्स में 100 नंबर लाने का सबसे सीधा रास्ता है कि आप NCERT और यूपी बोर्ड की किताब को लाइन दर लाइन पढ़ें और उसके सवालों की प्रैक्टिस करें. बोर्ड पेपर में ज्यादातर सवाल यहीं से आते हैं. इसलिए इन किताबों में एक भी सवाल अधूरा मत छोड़ें.

फॉर्मूला कॉपी बनाएं

मैथ्स में फॉर्मूला सबसे बड़ी शक्ति होते हैं. हर चैप्टर के सारे फार्मूले एक अलग कॉपी में लिखें. उन्हें हर 2 दिन बाद रिवाइज करें. इससे पेपर के समय फार्मूला भूलने का डर खत्म हो जाएगा और आप तेजी से सवाल हल कर पाएंगे.

कमजोर चैप्टर पहले मजबूत करें

अगर आपका ट्रिग्नोमेट्री या अलजेब्रा कमजोर है तो उन्हें सबसे पहले सुधारें. ऐसा नहीं करें कि सिर्फ आसान चैप्टर पढ़ते रहें. बोर्ड में हर चैप्टर के नंबर फिक्स होते हैं. इसलिए हर टॉपिक को कवर करना जरूरी है.

मॉक टेस्ट जरूर दें

UP Board Exam 2026 जैसा माहौल बनाकर हफ्ते में एक बार मॉक टेस्ट दें. इससे रियल एग्जाम का डर खत्म होगा और टाइम मैनेजमेंट भी सीख जाएंगे. मॉक टेस्ट चेक करते समय अपनी गलतियों को मार्क करें और उन्हें दोबारा गलती न करने का टारगेट सेट करें.

यह भी पढ़ें: 70 अंकों की परीक्षा के लिए मिलेंगे 3 घंटे, देखें यूपी बोर्ड सोशल साइंस का सैंपल पेपर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola