UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन
UP Board Exam 2025

UP Board Exam 2025

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए केंद्र सूची जारी कर दी गई है. उम्मीदवार यहां बताए गए आसान स्टेप्स से इसे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए केंद्रों की एक सूची जारी कर दी है. उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स से upmsp.edu.in पर जाकर इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अगर परीक्षा केंद्रों को समझने में कोई दिक्कत हो या उसके प्रति कोई आपत्ति हो तो वे अपने स्कूल के प्रिंसिपल के समक्ष अपनी शिकायत रख सकते हैं.

कैसे चेक करें UP Board Exam 2025 की केंद्र सूची?

  • सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको “UP Board 2025 Centre List” का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन डिटेल्स भरें.
  • आपके स्क्रीन पर जिला अनुसार परीक्षा केंद्रों की लिस्ट खुल जाएगी.
  • लिस्ट चेक करने के बाद आप उसे पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं.

24 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

UPMSP की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए datesheet जारी हो चुकी है. दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और अंतिम परीक्षा की तिथि 12 मार्च है. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से शुरू होकर दोपहर 11:45 तक चलेगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola