परीक्षा शहर चुनने का एक और मौका, SSC ने खोली सेल्फ स्लॉट बुकिंग की विंडो

SSC JE (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
SSC JE Self Slot Selection: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सभी कैंडिडेट्स को पसंदीदा शहर चुनने का मौका दिया है. SSC JE 2025 पेपर 1 स्लॉट सेलेक्शन के लिए विंडो 28 नवंबर को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी.
SSC JE Self Slot Selection: एसएससी जेई परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सभी कैंडिडेट्स को पसंदीदा शहर चुनने का मौका दिया है. SSC ने जेई परीक्षा के लिए उन कैंडिडेट्स को एक मौका दिया है, जिन्होंने स्लॉट सेलेक्शन का फायदा नहीं उठाया था. एसएससी ने नोटिस जारी कर इस संबंध में सभी कैंडिडेट्स को सूचित किया है.
SSC JE Self Slot Selection: 28 नवंबर तक है मौका
जारी नोटिस के अनुसार, SSC JE 2025 पेपर 1 स्लॉट सेलेक्शन के लिए विंडो 28 नवंबर को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी. कैंडिडेट्स अपने पसंद का शहर चुनने के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
SSC JE Notice: क्या लिखा है नोटिस में?
नोटिस में कहा गया है कि जो कैंडिडेट इस मौके का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, उन्हें JE (पेपर-1) एग्जाम के लिए शेड्यूल नहीं किया जाएगा और उनका एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा. जिन कैंडिडेट ने ओरिजिनल विंडो (10-11-25 से 13-11-25) के दौरान पहले ही सेल्फ-स्लॉटिंग ऑप्शन का इस्तेमाल कर लिया है, उनके लिए सिटी-लाइव 25 नवंबर 2025 को लाइव कर दिया जाएगा.
SSC JE Vacancy: 5,308 पदों पर वैकेंसी
एसएससी जेई की इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर और सब इंस्पेक्टर के 5,308 पदों पर वैंकेंसी निकाली गई है. ये सभी भर्तियां ग्रुप B (नॉन-गजटेड) रोल हैं, जिनका पे स्केल 35,400 से 1,12,400 रुपये हर महीने के करीब है.
SSC JE Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती के लिए परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पार्ट में होगी, पेपर 1 और पेपर 2. दोनों ही पेपर में नेगेटिव मार्किंग होगी. SSC की इस भर्ती के जरिए सरकारी विभाग में विभिन्न ब्रांच के इंजीनियर की भर्ती होगी.
यह भी पढ़ें- टेक्निकल और सपोर्ट विभाग में HCL ने निकाली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा होगी Salary
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










