SSC CGL Tier 1 Result: आज जारी हो सकता है एसएससी सीजीएल का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2025
आज जारी हो सकता है SSC CGL टियर 1 परीक्षा का परिणाम, यहां देखें डाउनलोड करने का प्रोसेस और लेटेस्ट अपडेट.
SSC CGL Tier 1 Result Udpate: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की टियर 1 परीक्षा के परिणाम अब तक जारी नहीं हुए हैं और लाखों उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है. यह परीक्षा सितंबर के महीने में 9 से 24 तारीख तक देश के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की गई थी और अक्टूबर में इसका प्रोविजनल आंसर की आया था. तब से अब तक उम्मीदवार परिणाम के आस में हैं, ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज एसएससी इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है. हालांकि अब तक एसएससी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.
कैसे देखें SSC CGL Tier 1 का परिणाम?
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज खुलते ही आपको “result” का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपको “SSC CGL Tier 1” के परिणाम का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर फ्लैश होगा, देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के रख लें.
क्या है आगे की प्रक्रिया?
SSC CGL Tier 1 की परीक्षा जो उम्मीदवार पास करते हैं वे फिर आगे Tier 2 की परुक्षा में शामिल होंगे, उसमें पास होने के बाद उनका एक इंटरव्यू होगा जिसके आधार पर एक फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी होगा. बता दें, कि इस परीक्षा को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभाग और संगठनों में ग्रुप बी और सी के पदों पर नौकरियां मिलती हैं और इनका वेतन भी काफी अच्छा होता है. साथ ही उन्हें सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलता है.
परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










