SSC 13 Selection Post City Slip 2025: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां और कब होगी परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Jul 2025 2:17 PM

विज्ञापन

SSC 13 Selection Post City Slip 2025

SSC 13 Selection Post City Slip 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से सेलेक्शन पोस्ट 13वीं परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 13वीं सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गई है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC 13 Selection Post City Slip 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से सेलेक्शन पोस्ट 13वीं परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 13वीं सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गई है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा.

एसएससी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 जून 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक होगा. एग्जाम सिटी स्लिप नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं.

SSC 13 Selection Post City Slip 2025 ऐसे करें चेक

  • एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर SSC Selection Post XII Recruitment 2025 City Slip के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने का विकल्प खुलेगा.
  • एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

कब आएगा एडमिट कार्ड?

सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा का आयोजन 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. यानी जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 24 जुलाई को है, उनके एडमिट कार्ड 20 या 21 जुलाई को जारी हो सकते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों से ले लिए जाएंगे.

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 2423 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इसके लिए देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड से प्राप्त करें. साथ ही समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी करें. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

BBAU Admission 2025: CUET UG से 27 कोर्स में एडमिशन, यूपी की टॉप यूनिवर्सिटी में कितने मार्क्स पर दाखिला

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola