SBI: खत्म हुआ लंबे समय का इंतजार, आ गई Clerk परीक्षा की तारीख, नोट कर लें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Sep 2025 9:25 AM

विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क परीक्षा की तारीख (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

SBI Clerk Prelims Exam Date 2025: बैंक की नौकरी करनी है तो आपके लिए ये काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने का मन बना रहे थे, उनके लिए ये काम की खबर है.

विज्ञापन

SBI Clerk Prelims Exam Date 2025: क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखों का इंतजार करने वालों के लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. क्लर्क भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 20, 21 और 27 सितंबर को किया जाएगा. 

SBI Clerk Prelims Admit Card Update: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड 

जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा के संबंध में सभी जानकारी sbo.co.in पर जाकर देखें.

SBI Clerk Vacancy Details: वैकेंसी डिटेल्स 

एसबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 6,589 रिक्तियों को भरा जाएगा. यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स- 

  • रेगुलर -5180 पद 
  • बैकलॉग- 1409 पद 
  • कैटेगरी के अनुसार विवरण 
  • जनरल- 2255 
  • एससी- 788
  • एसटी- 450 
  • ओबीसी- 1179 
  • ईडब्ल्यूएस- 508

SBI Clerk Prelims Exam Selection Process: कैसे होगा चयन? 

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू होगा. फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर तैयार की जाती है. लेकिन प्रीलिम्स और इंटरव्यू में क्वालिफाइंग अंक जरूरी हैं. 

यह भी पढ़ें- BPSC 71th Admit Card 2025: बीपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट पर देखें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola