ePaper

RRB ALP Exam Date 2025: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा आसान नहीं, 60 मिनट में 75 सवाल, निगेटिव मार्किंग भी

Updated at : 27 Jun 2025 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

भारतीय रेल

RRB ALP Exam Date 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख आ गई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती (Railway ALP Exam 2025) के लिए परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई को होगा. एग्जाम पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

RRB ALP Exam Date 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2025 को होगा. रेलवे एएलपी भर्ती परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे. इसके लिए कितना समय मिलेगा और इसमें निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं इन सभी सवालों का जवाब यहां जान सकते हैं.

RRB ALP Exam Pattern: परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

रेलवे ALP परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स और टेक्निकल विषयों से प्रश्न शामिल होंगे.

RRB ALP Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

पहले चरण में CBT-1 होगा जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा. जो अभ्यर्थी CBT-1 क्वालीफाई करेंगे, वे CBT-2 में शामिल हो पाएंगे जिसमें ज्यादा तकनीकी और ट्रेड आधारित सवाल पूछे जाएंगे.

इन सब्जेक्ट से सवाल

ALP परीक्षा के सिलेबस में फिजिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े विषयों की बेसिक जानकारी शामिल है. इसके अलावा जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स पर भी ध्यान देना जरूरी है.

रेलवे ALP परीक्षा 2025 में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है. उम्मीदवारों को हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे. यानी तीन गलत जवाब देने पर एक सही उत्तर के बराबर अंक कट जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन्हीं सवालों का जवाब दें जिनका सही उत्तर पक्का जानते हों.

ICAI CA May Result 2025: सीए मई सेशन का रिजल्ट जल्द, icai.org पर करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola