Rajasthan Board 12th Supply Admit Card 2024 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड आउट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Jul 2024 10:06 AM
Rajasthan Board 12th Supply Admit Card 2024 आउट, ऐसे करें डाउनलोड
Rajasthan Board 12th Supply Admit Card 2024 Out: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
Rajasthan Board 12th Supply Admit Card 2024 Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार कक्षा 12 की प्रैक्टिकल सप्लीमेंट्री परीक्षा देंगे, वे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Rajasthan Board 12th Supply Admit Card 2024 Out: कैसे डाउनलोड करें
आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें.
BPSC Recruitment 2024: बिहार में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए डेट्स आउट
CSIR-UGC NET Admit Card 2024: नेट का एडमिट कार्ड जारी, एक्जाम डे पर साथ जरूर रखें ये चीजें
ऐसा करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
JPSC: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता (बैकलॉग) परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की
आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.
जिन नियमित परीक्षार्थियों की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा फीस संबंधित स्कूल/केंद्र द्वारा ऑनलाइन जमा नहीं की गई है, उन्हें 2200/- रुपये और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों को 2250/- रुपये का शुल्क सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के नाम से जमा कर परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा.
कब होगा परीक्षा का आयोजनकब होगा परीक्षा का आयोजन
राजस्थान बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक किया जाएगा. थ्योरी एक्जाम का आयोजन 1 अगस्त से शुरू होने वाला है. बोर्ड ने फिलहाल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










