BPSC Recruitment 2024: बिहार में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए डेट्स आउट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jul 2024 10:43 AM

विज्ञापन

Bihar Sarkari Jobs: BPSC परीक्षा के लिए एक्जाम डेट्स आउट

Bihar Sarkari Jobs, BPSC Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से इस भर्ती के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है. जानें कब ली जाएगी परीक्षा

विज्ञापन

Bihar Sarkari Jobs, BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 12 – 13 अगस्त 2024 को ब्लॉक बागवानी अधिकारी (BHO) परीक्षा 2024 आयोजित करने जा रहा है. बीपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है. आपको बता दें फिलहाल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 एवं 13 अगस्त 2024 को संभावित है. प्रशासनिक कारणों के चलते डेट्स में बदलाव संभव है.

BPSC Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न

बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा में पेपर 1 और पेपर II शामिल हैं. प्रत्येक पेपर कुल 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा. विस्तृत बिहार बीएचओ परीक्षा पैटर्न के लिए, नीचे डिटेल्स में देखें

सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान पेपर 1 होगा और उनमें से प्रत्येक में 100 प्रश्न शामिल होंगे.

CSIR-UGC NET Admit Card 2024: नेट का एडमिट कार्ड जारी, एक्जाम डे पर साथ जरूर रखें ये चीजें

Pi Approximation Day 2024: आज पाई एप्रोक्सीमेशन डे पर जानें Mathematical symbols जिनके बारे में

Top 10 Cheapest Engineering Colleges: एडमिशन लेने से पहले सभी छात्रों को इन कॉलेजों के बारे में जरूर जानना चाहिए, देखें लिस्ट

Top 10 Cheapest Engineering Colleges: एडमिशन लेने से पहले सभी छात्रों को इन कॉलेजों के बारे में जरूर जानना चाहिए, देखें लिस्ट


पेपर 2 में बागवानी और कृषि विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे जिनमें से प्रत्येक में 200 प्रश्न शामिल होंगे.


बिहार बीएचओ भर्ती 2024 परीक्षा में मल्टिपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे


प्रत्येक विषय की कुल अवधि 2 घंटे है.

BPSC Recruitment 2024: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी बीएचओ एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से कुछ दिन पहले बिहार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
अब आपको लॉग इन डिटेल भरकर सबमिट करें
इसके बाद स्क्रीन पर प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन