कल आएगा NEET UG का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

सांकेतिक फोटो (Canva)
NEET UG Admit Card 2026: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 26 अप्रैल 2026 को जारी होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी होगा.
NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से यह एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपलोड किया जाएगा. जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एग्जाम की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.
NEET UG Exam Date: 3 मई को होगी परीक्षा
NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में पेन और पेपर मोड में होगी, जैसा पिछले साल भी हुआ था. परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी.
PwD और PwBD उम्मीदवारों को अतिरिक्त 1 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा देशभर में कई भाषाओं में आयोजित होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, मलयालम, कन्नड़, ओड़िया और असमिया शामिल हैं.
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG Admit Card 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर NEET UG Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च 2026 रात 9 बजे तक थी. उसी दिन फीस जमा करने की भी अंतिम तिथि थी. करेक्शन विंडो 12 से 14 मार्च 2026 तक खुली थी. 13 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी. अब 26 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी होगा और 3 मई को परीक्षा होगी. रिजल्ट जून 2026 में घोषित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: CBSE Board 12th Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, DigiLocker और UMANG ऐप से भी कर सकेंगे चेक
यह भी पढ़ें: NTA की मदद से नीट की तैयारी, X पर शुरू किया सवाल जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




