NTA की मदद से नीट की तैयारी, X पर शुरू किया सवाल जवाब

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :25 Apr 2026 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2026 NTA

नीट यूजी की तैयारी

NEET UG 2026: अगर आप भी NEET UG परीक्षा दे रहे हैं तो NTA के साथ तैयारी कर सकते हैं. जी हां, NTA ने सोशल मीडिया पर एक क्विज शेयर किया, जिसमें DNA जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछे जा रहे हैं.

विज्ञापन

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित करने वाला है. परीक्षा नजदीक है, ऐसे में स्टूडेंट्स अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. NTA ने स्टूडेंट्स को तैयारी में मदद करने के लिए X पर एक नई पहल की है. NTA हर नीट स्टूडेंट्स से कुछ सवाल पूछ रही है और अगले दिन उसका जवाब भी शेयर कर रही है.

3 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के लिए NTA ने X (ट्विटर) पर स्टूडेंट्स के लिए एक क्विज तैयार किया है. इस नई पहल के तहत “पृथ्वी शिखर सम्मेलन” और DNA जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

क्या है NTA का आज का सवाल?

NTA ने X पर एक पोस्ट में लिखा, एनटीए के साथ NEET की तैयारी. NTA ने आगे एक सवाल पूछा, “जैविक विविधता (Biological diversity) पर ऐतिहासिक सम्मेलन, ‘पृथ्वी शिखर सम्मेलन’, वर्ष में रियो डी जनेरियो में आयोजित किया गया था.”

इस पोस्ट के साथ NTA ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें A,B,C,D करके चार ऑप्शन दिए थे. स्टूडेंट्स को इस ऑप्शन में चुनना था. NTA के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया. इस बात का अंदाजा आप इस पोस्ट पर आने वाले व्यूज से लगा सकते हैं. NTA के इस पोस्ट पर 29 हजार से ज्यादा व्यूज (खबर लिखने तक) हैं.

DNA जैसे टॉपिक्स से जुडे़ सवाल पूछ रही है NTA

इससे पहले 24 अप्रैल को NTA ने DNA को लेकर एक सवाल पूछा था. सवाल कुछ इस तरह था रिकॉम्बिनेंट डीएनए प्रौद्योगिकी के शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान, ठंडे इथेनॉल को मिलाने से अवक्षेपित (precipitates) हो जाता है. आज NTA ने इस सवाल का जवाब दिया.

यह भी पढ़ें- Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola