ePaper

NEET UG 2025: नीट यूजी कटऑफ 2025 में कितनी जाएगी? समझें फाॅर्मूला

Updated at : 21 Jul 2025 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
NEET PG Exam 2025

NEET PG Exam 2025

NEET UG 2025 की कटऑफ को लेकर छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कटऑफ तय करने के लिए एनटीए कई फैक्टर जैसे पेपर का कठिनाई स्तर, छात्रों की संख्या और पिछले वर्षों के ट्रेंड को ध्यान में रखता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार भी कटऑफ में थोड़ा बदलाव हो सकता है. जानें कटऑफ तय करने का आसान फॉर्मूला.

विज्ञापन

NEET UG 2025 in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 मई 2025 को NEET UG परीक्षा आयोजित की थी. अब लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स इसके रिजल्ट और कट-ऑफ का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, NEET 2025 की प्रोविजनल आंसर की मई के आखिरी हफ्ते में जारी की जा सकती है, जबकि फाइनल आंसर की और रिजल्ट जून के पहले या दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है. कट-ऑफ भी रिजल्ट के साथ ही जारी होगी. यहां आप नीट यूजी 2025 की संभावित कटऑफ बीते वर्षों के आधार पर देख सकते हैं और अनुमानित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.

NEET 2025 संभावित कटऑफ (NEET UG 2025)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल जनरल कैटेगरी के लिए NEET की कट-ऑफ 50 पर्सेंटाइल थी जबकि OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए यह 40 पर्सेंटाइल रही थी. इस बार भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है. NEET 2025 की संभावित कट-ऑफ स्कोर 720-140 तक रह सकती है. बीते वर्ष (2024) की तुलना में जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ 720-137 से बढ़कर 720-162 हो गई थी. 

यह भी पढ़ें- India Post GDS Result 3rd Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी, देखें यहां

इस बार थोड़ा मुश्किल था पेपर (NEET UG 2025)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष का NEET पेपर थोड़ा कठिन था. पेपर में कुल 180 प्रश्न थे. पेपर का कुल स्कोर 720 अंक का था. कठिन पेपर होने की वजह से उम्मीद है कि इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेजों की कट-ऑफ 40 से 50 अंक तक कम हो सकती है यानि जिन छात्रों के मार्क्स थोड़े कम हैं और उनके पास भी चांस हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor in Syllabus: मदरसों में पढ़ाई जाएगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजयगाथा, छात्रों में जगेगी देशभक्ति की अलख 

इसे भी पढ़ें- UP BEd JEE Exam Centre 2025: यूपी बीएड जेईई एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, जून में इस दिन परीक्षा

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola