ePaper

NEET PG 2025 Exam City Slip: नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप यहां से करें डाउनलोड, Admit Card जल्द

Updated at : 02 Jun 2025 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
NEET PG 2025 Test City Slip

NEET PG 2025 Test City Slip

NEET PG 2025 Exam City Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 2 जून 2025 को NEET PG 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी. यहां आप एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के बारे में देख सकते हैं.

विज्ञापन

NEET PG 2025 Exam City Slip in Hindi: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 2 जून 2025 को NEET PG 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी. यह सिटी स्लिप उन उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी जो परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं. कैंडिडेट इसे डाउनलोड करके यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी.

इस दिन होगी परीक्षा (NEET PG 2025 Exam City Slip)

NEET PG 2025 की परीक्षा 15 जून 2025 को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में होगी. यह परीक्षा हर साल मेडिकल पीजी कोर्स (MD/MS) में एडमिशन के लिए होती है. एग्जाम सिटी स्लिप के बाद, NBEMS की ओर से एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, एग्जाम से 4 दिन पहले यानी करीब 11 जून को NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड आने की संभावना है. उम्मीदवार इसे nbe.edu.in और natboard.edu.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2025: IIT और NIT के इतने काॅलेजों के लिए जोसा काउंसलिंग कल से, यहां देख लें पूरा शेड्यूल

NEET PG Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NEET PG 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि भरें.
  • स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट आ जाएगा.
  • इसे चेक करें और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें.

पिछले साल हुआ था बदलाव (NEET PG 2025 Exam City Slip)

पिछले साल NEET PG परीक्षा पहली बार दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. लेकिन इस साल उम्मीदवारों ने परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने की मांग की थी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को आदेश दिया कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाए. इसके बाद अब 2025 की परीक्षा एक शिफ्ट में ही होगी.

यह भी पढ़ें- Success Story: IITian से TV एक्टर, Microsoft में नौकरी…फिर UPSC पास कर IPS अफसर बने अभय

यह भी पढ़ें- UPSC Topper Marriage: आईएएस टॉपर की शादी BPSC टॉपर से, दोनों की डिग्रियां जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola