JEE Mains 2025: जेइइ मेंस 2025 के लिए कल से खुलेगा करेक्शन विंडो

JEE Mains Result 2025, Prabhat Khabar
JEE Mains 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ऐसे में अगर आप से फॉर्म भरने में कोई गलती रह गई है तो कल से आप करेक्शन विंडो में जाकर आप फॉर्म सही कर सकते हैं.
JEE Mains 2025: एनटीए की ओर से जेइइ मेंस 2025 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. आवेदन के क्रम में विद्यार्थियों से हुई त्रुटियों को एनटीए सुधारने का मौका देगा. एजेंसी ने इसके लिए सूची जारी की है. 26 से 27 नवंबर की रात 11:50 बजे तक विद्यार्थी आवेदन में हुई त्रुटियों को करेक्शन विंडो के जरिये सुधार सकेंगे. संभावित त्रुटियों में विद्यार्थियों को अपने नाम, माता व पिता के नाम में से किसी एक को सुधारने का मौका मिलेगा. जबकि, विद्यार्थी अपने मोबाइल नंबर, इ-मेल एड्रेस, स्थायी पता, इमेरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटोग्राफ में बदलाव नहीं कर सकेंगे.
इन गलतियों को सुधारने का मिलेगा मौका
विद्यार्थी को अपने 10वीं, 12वीं और पैन कार्ड नंबर, एग्जाम सिटी के चयन और परीक्षा के माध्यम में बदलाव करने का मौका दिया जायेगा. इसके अलावा जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी, दिव्यांग हैं तो प्रमाण पत्र व अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर में संभावित बदलाव कर सकेंगे. साथ ही विद्यार्थी अगर एक से अधिक पेपर में शामिल होना चाहते हैं, तो इसमें भी बदलाव कर नये पेपर को जोड़ सकेंगे.
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
NTA द्वारा जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी. बता दें, यह परीक्षा 22 से 31 जनवरी के बीच में आयोजित की जाएगी और जानकारियों के मुताबिक परीक्षा के 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










