JEE Advanced Syllabus 2026: IIT Roorkee ने जारी किया जेईई का सिलेबस, इस तरह करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Dec 2025 9:28 AM
जेईई एडवांस सिलेबस
JEE Advanced Syllabus 2026: अगर आप भी अगले साल जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. IIT Roorkee ने जेईई परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Advanced Syllabus 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई एडवांस की परीक्षा 17 मई 2025 को होगी. ऐसे में स्टूडेंट्स सिलेबस की मदद से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का सिलेबस हुआ जारी
IIT Roorkee ने जेईई एडवांस का सिलेबस पीडीएफ फॉर्म में जारी कर दिया है. केमिस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स तीनों विषयों के लिए सिलेबस जारी किया गया है. स्टूडेंट्स इसे देखकर अपनी तैयारी कर सकते हैं.
JEE Advanced 2026: यहां देखें जेईई एडवांस का डिटेल सिलेबस
JEE Advanced 2026 का सिलेबस तीन मुख्य विषयों में बंटा हुआ है-
केमिस्ट्री (Chemistry)
केमिस्ट्री में मुख्य रूप से जनरल केमिस्ट्री, स्टेट्स ऑफ मैटर (गैस और लिक्विड), एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग, मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर और केमिकल थर्मोडायनामिक्स जैसे टॉपिक्स शामिल हैं. ये सभी विषय फिजिकल केमिस्ट्री और रिएक्शन कॉन्सेप्ट्स की मजबूत नींव तैयार करते हैं.
मैथमेटिक्स (Mathematics)
मैथमेटिक्स के सिलेबस में सेट्स, रिलेशंस और फंक्शंस, एल्जेब्रा, मैट्रिसेस, प्रॉबेबिलिटी, स्टैटिस्टिक्स और एनालिटिकल ज्योमेट्री जैसे अहम टॉपिक्स शामिल हैं. इनका उद्देश्य छात्रों की एनालिटिकल और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स को परखना है.
फिजिक्स (Physics)
फिजिक्स में जनरल फिजिक्स, मैकेनिक्स, थर्मल फिजिक्स, इलेक्ट्रिसिटी एंड मैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, ऑप्टिक्स और मॉडर्न फिजिक्स जैसे टॉपिक्स शामिल हैं. यह सिलेबस कॉन्सेप्चुअल समझ और थ्योरी के प्रैक्टिकल एप्लिकेशन को जांचने के लिए तैयार किया गया है.
JEE Advanced 2026 Syllabus PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपको भी जेईई परीक्षा की तैयारी करनी है तो सबसे पहले सिलेबस डाउनलोड कर लें. जेईई एडवांस का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in पर जाएं.
- होम पेज पर Examination टैब में जाएं.
- यहां Syllabus पर क्लिक करें.
- सिलेबस पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर जेईई एडवांस 2026 का पीडीएफ खुल जाएगा.
- इसे देखें और डाउनलोड कर सकते हैं.
सिलेबस और सैंपल पेपर की मदद से करें तैयारी
सिलेबस देखने के साथ-साथ कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे JEE Advanced के सैंपल पेपर्स और बुक्स से रोज प्रैक्टिस करें. हर विषय और टॉपिक्स पर अपनी पकड़ मजबूत करें. जेईई परीक्षा काफी टफ होती है. लेकिन रणनीति और तैयारी के साथ आप इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ऑप्टिक्स से Wave तक, JEE के इन चैप्टर्स को न करें Ignore
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










