हरियाणा टीईटी के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Dec 2025 12:58 PM
HTET 2025 Application (सांकेतिक फोटो AI Generated)
HTET 2025 Application: हरियाणा टीईटी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Haryana TET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
HTET 2025 Application: हरियाणा टीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से HTET 2025 Application की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा काफी जरूरी मानी जाती है. हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी HTET के जरिए राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में टीचर बनने का रास्ता खुलता है.
HTET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा. आवेदन की शुरुआत 24 दिसंबर 2025 से हो चुकी है. वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2025 तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर लें.
HTET 2025 Application करने के स्टेप्स
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- होमपेज पर HTET 2025 Application या Haryana TET 2025 Apply Online से जुड़ा लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी बेसिक जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा.
- अब मिले हुए लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
Apply Online for HTET 2025 Application Link
HTET 2025 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
हरियाणा टीईटी परीक्षा को तीन लेवल में आयोजित किया जाता है. इसमें PRT, TGT और PGT लेवल शामिल हैं. हर लेवल के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है. अगर आप PRT लेवल के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ संबंधित टीचर ट्रेनिंग योग्यता भी जरूरी मानी जाती है.
वहीं, TGT लेवल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित विषय में टीचिंग योग्यता भी मांगी जाती है. अगर बात करें PGT लेवल की, तो इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है.
HTET Exam Date: कब होगी परीक्षा?
HTET 2025 परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है. परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे एग्जाम डेट, शिफ्ट और एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट, ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें: Digital Marketing की बढ़ी डिमांड, आर्ट्स और कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए ये क्यों बन रहा है बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










