ePaper

CUET UG Exam Pattern 2025: सीयूईटी यूजी में बड़ा बदलाव! अब अकाउंटेंसी में होंगे ये प्रश्न, देख लें सर्कुलर

Updated at : 20 May 2025 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
CUET UG Exam Pattern 2025

CUET UG Exam Pattern 2025

CUET UG Exam Pattern 2025: CUET UG 2025 में NTA ने अकाउंटेंसी पेपर के पैटर्न में बदलाव किया है. अब छात्रों को यूनिट 5 से जुड़े सवालों में विकल्प मिलेंगे। यह नया पैटर्न 22 मई से लागू होगा. जो छात्र पहले परीक्षा दे चुके हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का विकल्प भी मिलेगा. ऑफिशियल सर्कुलर NTA वेबसाइट पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

CUET UG Exam Pattern 2025 in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के अकाउंटेंसी पेपर के पैटर्न में बदलाव किया है. इस बदलाव की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए दी गई है. बता दें कि यह परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 तक आयोजित की जा रही है.

ऐसा है बदलाव (CUET UG Exam Pattern 2025)

अब नए पैटर्न के अनुसार, अकाउंटेंसी के पेपर में यूनिट 5 से जुड़े प्रश्नों के लिए स्टूडेंट्स को दो विकल्प दिए जाएंगे. यानी छात्र यूनिट 5 के प्रश्नों या उसके वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक को चुन सकते हैं. यह बदलाव केवल यूनिट 5 पर लागू होगा, बाकी प्रश्नपत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- UPSC IFS 2024 Final Result: यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, रांची की कनिका AIR-1

नया पैटर्न कब से लागू होगा? (CUET UG Exam Pattern 2025)

NTA ने बताया है कि 22 मई 2025 से होने वाली परीक्षा में यह संशोधित पैटर्न लागू किया जाएगा. जो छात्र 13 से 16 मई के बीच अकाउंटेंसी का पेपर दे चुके हैं, उन्हें भी एक और मौका मिलेगा. वे चाहें तो अपनी पिछली परीक्षा को मान सकते हैं या फिर नए पैटर्न के साथ दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए छात्र NTA की वेबसाइट nta.ac.in या cuet.nta.nic.in पर जा सकते हैं. साथ ही, किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल करें या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल करें.

CUET UG 2025: कितने विषयों में हो रही है परीक्षा?

इस बार 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने CUET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. परीक्षा में सफल होने वाले छात्र देशभर के कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में UG कोर्स में एडमिशन पा सकते हैं. इस साल की CUET UG परीक्षा CBT मोड में देशभर के केंद्रों पर हो रही है. इसमें शामिल हैं:

  • 13 भाषा पेपर
  • 23 डोमेन स्पेसिफिक विषय
  • 1 सामान्य योग्यता परीक्षा.

यह भी पढ़ें- India Post GDS Result 3rd Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी, देखें यहां

इसे भी पढ़ें- UP BEd JEE Exam Centre 2025: यूपी बीएड जेईई एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, जून में इस दिन परीक्षा

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola