CTET Admit Card 2024 जल्द, इस दिन होगी परीक्षा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jul 2024 9:54 AM
CTET Admit Card 2024 Soon
CTET Admit Card 2024 Soon: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जुलाई सत्र के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही जारी करने की उम्मीद है.
CTET Admit Card 2024 Soon: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) के जुलाई संस्करण के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। सीटीईटी जुलाई 2024 अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई 7 जुलाई 2024 को होने वाली परीक्षा से दो दिन पहले हॉल-टिकट जारी करेगा.
देशभर में इस दिन होगी परीक्षा
देश भर के 136 शहरों में दो पेपरों के लिए सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा आयोजित करेगा – पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं. जो लोग दोनों कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 और 2 दोनों के लिए उपस्थित होना होगा.
MP Board Ruk Jana Nahi Result जल्द होगा जारी, देखें ऑफिशियल वेबसाइट
CUET UG Answer Key 2024: इस हफ्ते जारी होगा सीयूईटी यूजी आंसर की, देखें लेटेस्ट अपडेट
CTET Admit Card 2024 Soon: एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट – आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं
होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक चुनें
एक नया पेज खुलेगा
आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रख लें
CTET Admit Card 2024 Soon: साथ रखें वैध सरकारी आईडी
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध सरकारी आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) परीक्षा स्थल पर ले जाना होगा. दोनों पेपर कुल 150 अंकों के हैं. प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक का है और कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) मार्किंग स्कीम
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिनमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा. प्रत्येक उत्तर के लिए एक अंक होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










