क्रैक करना है Clerk परीक्षा? इन आसान टिप्स की मदद से करें तैयारी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Sep 2025 2:33 PM
क्लर्क परीक्षा टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Clerk Exam Tips: क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा दे रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि तैयारी कैसे करें तो आपके लिए ये काम की खबर है. इस परीक्षा के लिए अपनी अंग्रेजी मजबूत करें. साथ ही प्रैक्टिस करें. आज हम आपको क्लर्क परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स बताएंगे.
Clerk Exam Tips: क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा लाखों उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अहम रास्ता है. ऐसे में इसकी तैयारी व्यवस्थित तरीके से करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी क्लर्क प्रीलिम्स की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दिए गए टिप्स (Exam Tips) आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.
Clerk Exam Tips: संख्यात्मक क्षमता की योजना बनाएं
परीक्षा में संख्यात्मक क्षमता (Quantitative Aptitude) का सेक्शन सबसे ज्यादा समय लेने वाला होता है. इसलिए जरूरी है कि उम्मीदवार बेसिक गणितीय अवधारणाओं को अच्छी तरह से समझ लें. प्रतिशत, लाभ-हानि, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, समय और दूरी, औसत, सरलीकरण, अनुपात-प्रमाण जैसे टॉपिक्स पर विशेष अभ्यास करना चाहिए. रोजाना छोटे-छोटे प्रश्न हल करने से स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होंगे.
Clerk Exam Tips: अंग्रेजी पर पकड़ मजबूत करें
अक्सर उम्मीदवार अंग्रेजी को कठिन मानकर इसकी तैयारी को हल्के में लेते हैं, लेकिन यही सेक्शन कई बार चयन तय कर देता है. इसके लिए उम्मीदवारों को रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट, पैरा जंबल, एरर डिटेक्शन और शब्दावली पर खास ध्यान देना चाहिए. रोजाना अंग्रेजी अखबार पढ़ने और नए शब्दों को नोट करने की आदत डालनी चाहिए. इससे न केवल शब्दावली बढ़ेगी बल्कि व्याकरण और समझने की क्षमता भी मजबूत होगी.
Clerk Exam Tips: डाटा इंटरप्रिटेशन के लिए प्रैक्टिस जरूरी
डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) सेक्शन उम्मीदवारों की एनालिटिकल स्किल्स को परखता है. इसमें टेबल, ग्राफ, पाई-चार्ट और बार डायग्राम पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं. इस हिस्से में सफल होने के लिए रोजाना DI सेट्स को हल करना जरूरी है. समय सीमा में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को सटीक हल करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए.
Clerk Exam Tips: तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता पर ध्यान दें
तर्क क्षमता (Reasoning Ability) में पजल, सीरिज, कोडिंग-डिकोडिंग और सिलॉजिज्म जैसे टॉपिक्स से सवाल आते हैं. उम्मीदवारों को इन प्रश्नों का शॉर्टकट समझना चाहिए ताकि समय बचाया जा सके. वहीं, कंप्यूटर योग्यता सेक्शन में बेसिक नॉलेज जैसे एमएस ऑफिस, इंटरनेट, शॉर्टकट कीज और कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इस हिस्से की तैयारी के लिए बेसिक नोट्स बनाकर रिवीजन करना काफी मददगार होगा.
Clerk Exam Tips: मॉक टेस्ट और गलतियों का विश्लेषण करें
तैयारी का सबसे अहम हिस्सा मॉक टेस्ट (Clerk Exam Mock Test) है. उम्मीदवारों को हफ्ते में कम से कम 3–4 मॉक टेस्ट देना चाहिए. इससे परीक्षा जैसी स्थिति का अनुभव होता है और समय प्रबंधन बेहतर होता है. टेस्ट के बाद गलतियों का विश्लेषण कर उन्हें सुधारने की कोशिश करनी चाहिए. यही आदत वास्तविक परीक्षा में सफलता दिलाएगी.
यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Exam में English बनी टेंशन, रोज 20 मिनट का ये मंत्र दिलाएगा सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










