चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Sep 2025 2:35 PM
Chandigarh JBT Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)
Chandigarh JBT Admit Card 2025: चंडीगढ़ में जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से चंडीगढ़ जेबीटी टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Chandigarh JBT Admit Card 2025: चंडीगढ़ में जूनियर बेसिक टीचर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने जेबीटी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आवश्यक है ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.
Chandigarh JBT Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन या “JBT Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
Chandigarh JBT Exam Admit Card 2025 Download यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 218 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का आरक्षण इस प्रकार है कि जनरल वर्ग के लिए 111 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 44 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 22 पद और एससी वर्ग के लिए 41 पद आरक्षित हैं.
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक मान्य पहचान पत्र लेकर जाना होगा. मान्य आईडी प्रूफ में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक शामिल है. बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अक्टूबर में सरकारी नौकरियों की बहार, रेलवे SSC समेत 15 बड़ी परीक्षाएं, देखें कैलेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










