ePaper

CA Final Exams Thrice in a Year: साल में तीन बार आयोजित होगा सीए फाइनल एग्जाम, देखें पूरी जानकारी

Updated at : 27 Mar 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
CA Final Exams Thrice in a Year in Hindi

CA Final Exams Thrice in a Year in Hindi

CA Final Exams Thrice in a Year in Hindi: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) अब साल में तीन बार CA फाइनल परीक्षाएं भी आयोजित करेगा.

विज्ञापन

CA Final Exams Thrice in a Year in Hindi: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) अब साल में तीन बार CA फाइनल परीक्षाएं भी आयोजित करेगा. CAI ने बीते वर्ष घोषणा की थी कि CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाएं साल में तीन बार (मई/जून, सितंबर और जनवरी) आयोजित की जाएंगी जबकि CA फाइनल परीक्षा साल में दो बार (मई और नवंबर) आयोजित की जाती रही. हालांकि अब इसमें बदलाव किया गया है. हाल ही में हुई समिति की बैठक में सदस्यों ने फैसला किया कि CA फाइनल भी साल में तीन बार आयोजित की जाएगी.

ऐसे आयोजित होंगी परीक्षाएं (CA Final Exams Thrice in a Year)

अब तीनों स्तरों- CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन में हर साल बराबर संख्या में प्रयास होंगे, जिससे छात्रों को परीक्षा में बैठने के ज़्यादा अवसर मिलेंगे. ये परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर के महीने में आयोजित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें- UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में दारोगा, सिपाही और अन्य पदों पर वैकेंसी, यहां देखें हर डिटेल

पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स में होगा बदलाव (CA Final Exams in Hindi)

इसके अलावा सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा के पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स में बदलाव किया जाएगा. पहले यह कोर्स साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित होता था लेकिन अब यह कोर्स साल में तीन बार – फरवरी, जून और अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। इससे सदस्यों के लिए पहुंच और सुविधा बढ़ेगी.

क्या बोले ICAI के अध्यक्ष? (CA Final Exams Thrice in a Year in Hindi)

ICAI के अध्यक्ष CA. चरणजोत सिंह नंदा ने कहा कि इन महत्वपूर्ण फैसलों से छात्रों और सदस्यों को बहुत लाभ होगा, जिससे बेहतर अवसर मिलेंगे. यह कदम हमारे भविष्य के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए समर्थन और मार्गदर्शन का एक नया दौर है. आईसीएआई अपने छात्रों और सदस्यों के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है. यह ऐतिहासिक निर्णय यह सुनिश्चित करेगा कि छात्रों और पेशेवरों को अपने करियर में उत्कृष्टता हासिल करने के कई अवसर मिलें.

यह भी पढ़ें- UPSC CDS I 2025 Exam Schedule Out: यूपीएससी सीडीएस I एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola