अब नहीं कर पाएंगे चोरी और नकल, बिहार बोर्ड ने परीक्षा के लिए बनाए 10 हाईटेक केंद्र 

Updated:
विज्ञापन
BSEB Board Exam

बिहार बोर्ड एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BSEB Board Exam: इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा और नकल जैसी चुनौतियों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बिहार बोर्ड ने राज्य में नौ प्रमंडल तैयार किया है. इन सभी को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में बनाया जा रहा है. इस बार की बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी के साथ ली जाएगी.

विज्ञापन

BSEB Board Exam: बिहार बोर्ड देने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने, नकल और चोरी से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने राज्य के नौ शहरों में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 हाईटेक परीक्षा केंद्र बनाए हैं.

बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने बिहार में परीक्षा के लिए नौ प्रमंडल तैयार किया है. बोर्ड ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र आदर्श परीक्षा केंद्र हैं. इन नौ प्रमंडल में में नीचे दिए गए शहर शामिल हैं- 

  • पटना-1168
  • गया-1168
  • दरभंगा-1168
  • मुजफ्फरपुर-1168
  • भागलपुर- -1168
  • मुंगेर- 620 
  • सहरसा- 620
  • छपरा- 692
  • पूर्णिया- 640
  • बापूपरीक्षा परिसर पटना- 2890 

तकनीक की मदद से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी

बोर्ड परीक्षा के लिए जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उन पर परीक्षा दोनों मोड में हो सकती हैं यानी कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और पारंपरिक पेपर आधारित. बोर्ड का कहना है कि इन केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया गया है. पिछले कई सालों से बोर्ड परीक्षा में नकल और चोरी जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसे लेकर अब बोर्ड परीक्षा व्यवस्था में बदलाव करने को लेकर ठोस कदम उठाए हैं. बोर्ड बीते एख दो सालों से तकनीक की मदद से परीक्षा आयोजित करा रही है.

यह भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, IB ने निकाली भर्ती, आज ही करें Apply

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola