मोबाइल से बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी आसान, देखें टॉप एजुकेशन ऐप्स की लिस्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Nov 2025 2:54 PM
Board Exam Tips
Board Exam Tips: स्टडी मटीरियल, सवालों की प्रैक्टिस कैसे करें, इन सब में बोर्ड की तैयारी (Board Exam Preparation) करने वाले छात्रों को बहुत समय बर्बाद जाता है. लेकिन आज हम ऐसे कुछ मोबाइल प्लेटफॉर्म बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी परीक्षा की तैयारी घर बैठे हो जाएगी.
Board Exam Tips: कुछ ही महीने में बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाले हैं. बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर स्टूडेंट्स में काफी तनाव रहता है. स्टडी मटीरियल, सवालों की प्रैक्टिस कैसे करें, इन सब को लेकर छात्रों में बहुत दुविधा होती है. साथ ही तैयारी के लिए मटीरियल जुटाने में ही स्टूडेंट्स का काफी समय खर्च हो जाता है. लेकिन आज के समय में कई सारे डिजिटल एजुकेशन के प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जहां से आप घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं.
1. Diksha App
‘Diksha’ एक सरकारी मोबाइल ऐप है, जिसे शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किया था. यह ऐप खास तौर पर एनसीईआरटी (NCERT) आधारित अध्ययन सामग्री के लिए बनाया गया है. इसमें कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए वीडियो लेक्चर, इंटरैक्टिव कंटेंट और क्विज जैसी सुविधाएं हैं. यह मोबाइल ऐप स्कूल के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
2. eVidya App
eVidya ऐप उन छात्रों के लिए है जो बोर्ड के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exam) की भी तैयारी कर रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर लाइव क्लास, मॉक टेस्ट, और प्रैक्टिस पेपर्स उपलब्ध हैं. यहां छात्रों को टेस्ट सीरिज की सुविधा भी मिलती है.
3. TenSquare App
TenSquare एक ऐसा ऐप है जो स्कूल और बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बहुत आसान बना देता है. इसमें क्विज, प्रैक्टिस प्रश्न और वीडियो एक्सप्लेनर की सुविधा है. छात्र विषयों के कठिन टॉपिक्स को छोटे-छोटे मॉड्यूल्स में सीख सकते हैं. इसका इंटरफेस बेहद यूजर-फ्रेंडली है, जिससे स्कूल स्टूडेंट्स आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. Prepp App
Prepp ऐप छात्रों के लिए एक पूरा गाइड है. यह न केवल बोर्ड परीक्षाओं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway और UPSC के लिए भी कॉन्टेट उपलब्ध कराता है. ऐप में लेटेस्ट सिलेबस के हिसाब से क्वेश्चन बैंक और पिछले सालों के पेपर्स उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम की तैयारी अब होगी आसान! 2025 के स्टूडेंट्स के लिए ये हैं सबसे बेस्ट YouTube चैनल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










