जानिए कब से शुरू होगी STET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, Apply करने से पहले देखें डिटेल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Sep 2025 8:46 AM

विज्ञापन

STET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bihar STET Registration Begins: STET परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किए जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 से शुरू होगी. इस परीक्षा के जरिए राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बन सकते हैं. आवेदन करने से पहले देखें डिटेल,

विज्ञापन

Bihar STET Registration Begins: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए 11 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2025 है. 

STET परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किए जाएंगे. इस परीक्षा के जरिए राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बन सकते हैं. अगर आपको भी बिहार में सरकारी स्कूल में शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाना है तो आपके लिए ये बढ़िया मौका है. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं. 

Bihar STET Important Dates: नोट कर लें ये डेट्स 

  • आवेदन प्रक्रिया शुरु – 11 सितंबर 2025 
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख – 19 सितंबर 2025 

Bihar STET Age Limit: आयु सीमा 

STET परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 37 वर्ष है. महिला, बीसी, एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान दी जाएगी. 

Bihar STET Exam Date: कब होगी परीक्षा? 

STET परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी मोड) में होगा. वहीं परिणाम नवंबर महीने में घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी बात यह है कि STET 2025 परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने पर उन्हें लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट प्राप्त होगा. इससे वे शिक्षक भर्ती के चौथे चरण, BPSC TRE-4 के लिए पात्र हो जाएंगे. 

Bihar STET Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  •  इसके बाद रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • लॉगिन करें और अपना आवेदन फॉर्म भरें 
  • डॉक्यूमेंट्स जमा करें और फीस का भुगतान करें 

यह भी पढ़ें- SBI: खत्म हुआ लंबे समय का इंतजार, आ गई Clerk परीक्षा की तारीख, नोट कर लें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन