Bihar ITICAT 2025: बिहार आईटीआई कैट आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा

बिहार आईटीआईसीएटी 2025
Bihar ITICAT 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 (ITICAT) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है. इच्छुक अभ्यर्थी BCECEB की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. करेक्शन विंडो 26 से 27 मई तक खुलेगी. परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित होगी.
Bihar ITICAT 2025 in Hindi: बिहार में आईटीआई में नामांकन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2025) के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. इस परीक्षा का आयोजन बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की ओर से किया जाता है. जो छात्र अब तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे 25 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
Bihar ITICAT 2025: ऑनलाइन करना होगा आवेदन
आईटीआई में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है. इसके लिए अभ्यर्थियों को BCECEB की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. वेबसाइट पर जाकर छात्र सीधे ITICAT-2025 के ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
Bihar ITICAT 2025: इन तारीखों का रखें ध्यान
बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 (ITICAT) के लिए आवेदन से लेकर परीक्षा तक की सभी जरूरी तारीखें बोर्ड ने घोषित कर दी हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करने और भरे हुए फॉर्म का प्रिंट निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. यदि आवेदन करते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसके सुधार के लिए 26 और 27 मई 2025 को करेक्शन विंडो ओपन रहेगी. इसके बाद 7 जून 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा और परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा.
How to Apply Bihar ITICAT 2025: बिहार आईटीआई फॉर्म ऐसे भरें स्टेप बाय स्टेप
1. सबसे पहले bceceboard.bihar.gov.in वेबसाइट खोलें.
2. होम पेज पर “Online Application Portal of- ITICAT 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3. न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके बाकी जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
5. फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.
जानें कितना देना होगा आवेदन फीस
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने अलग-अलग श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क तय किया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को 750, पीएच (दिव्यांग) श्रेणी के छात्रों को 430, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 100 शुल्क देना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




