आने वाला है Bihar BEd एंट्रेंस का एडमिट कार्ड, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 May 2026 12:57 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
Bihar BEd CET Admit Card 2026: बिहार में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) की तरफ से बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है. प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है.
Bihar BEd CET Admit Card 2026: बिहार में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. Bihar BEd CET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन किया है, वे जल्द ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की तरफ से परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. सामान्य आवेदन की आखिरी तारीख 18 मई 2026 थी जबकि लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 21 मई 2026 तक किया गया. उम्मीदवारों को 22 और 23 मई को करेक्शन का मौका भी दिया गया था.
ऐसे डाउनलोड करें Bihar BEd CET Admit Card 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar BEd CET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
परीक्षा केंद्र
इस बार Bihar BEd CET परीक्षा के लिए बिहार के कई बड़े शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. परीक्षा केंद्र आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में बनाए जाएंगे. छात्रों को एडमिट कार्ड में ही उनके परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी मिलेगी.
7 जून को होगी Bihar BEd CET परीक्षा
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 7 जून 2026 को CBT मोड में किया जाएगा. परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और अब उम्मीदवारों की नजर एडमिट कार्ड पर टिकी हुई है. यूनिवर्सिटी की तरफ से जानकारी दी गई है कि एडमिट कार्ड 1 जून 2026 को जारी किया जाएगा. रिजल्ट भी ज्यादा देर नहीं लगाया जाएगा. परीक्षा के बाद 19 जून 2026 को रिजल्ट जारी करने की तैयारी है.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज, ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










