ePaper

इंजीनियर्स डे कब मनाया जाता है? ऐसे हुई थी शुरुआत और इस बार है ये Theme

Updated at : 15 Sep 2025 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
Engineers Day 2025 in Hindi

इंजीनियर्स डे की सांकेतिक तस्वीर (Engineers Day 2025 in Hindi) PC- Freepik

Engineers Day 2025 in Hindi: भारत में इंजीनियर्स डे कब मनाया जाता है? इसे अभियंता दिवस भी कहते हैं. इस दिन देश में जगह-जगह कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है. यह दिन भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Sir M. Visvesvaraya) की जयंती पर समर्पित है. यहां जानें विस्तार से इस दिन के बारे में.

विज्ञापन

Engineers Day 2025 in Hindi: भारत हर साल 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे (Engineers Day) मनाता है. यह दिन भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Sir M. Visvesvaraya) की जयंती पर समर्पित है. उन्होंने सिंचाई, बांध, बुनियादी ढांचे और आर्थिक योजनाओं में अद्भुत योगदान दिया. यही वजह है कि यह दिन भारत के साथ-साथ श्रीलंका और तंजानिया में भी मनाया जाता है. यहां Engineers Day 2025 in Hindi के बारे में जानें.

Engineers Day 2025 in Hindi: कब मनाया जाता है इंजीनियर्स डे?

भारत में हर वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है. इसे अभियंता दिवस भी कहते हैं. इस दिन देश में जगह-जगह कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है. इसके अलावा इंजीनियर्स का योगदान भी रेखांकित किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 14 सितंबर से जुड़ा ऐसा है इतिहास | Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai

इंजीनियर्स डे 2025 की थीम (Engineers Day 2025 Theme in Hindi)

इस साल इंजीनियर्स डे 2025 की थीम है- “Deep Tech & Engineering Excellence: Driving India’s Techade”.यह थीम इस बात पर जोर देती है कि भारत के विकास में इंजीनियर किस तरह गहरी तकनीक और उत्कृष्ट नवाचारों से अहम भूमिका निभा रहे हैं.

  • 2024 की थीम थी: Engineering Solutions for a Sustainable World
  • 2023 की थीम थी: Engineering for a Sustainable Future.

Engineers Day का इतिहास क्या है? (Engineers Day 2025 in Hindi)

सर एम विश्वेश्वरैया का जन्म: 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक में हुआ था और वह बाढ़ प्रबंधन और सिंचाई तकनीक के विशेषज्ञ माने जाते थे. उन्होंने पुणे के कॉलेज ऑफ साइंस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया. भारत सरकार ने उन्हें 1955 में भारत रत्न और ब्रिटिश सरकार ने Knighthood Award से सम्मानित किया. उनकी जयंती को 1967 से राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के रूप में मनाना शुरू किया गया.

Engineers Day का महत्व क्या है? (Engineers Day 2025 in Hindi)

इंजीनियर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि एक इंजीनियर केवल मशीनों और प्रोजेक्ट्स का निर्माता ही नहीं, बल्कि देश की प्रगति का आधार भी है. आज के समय में चाहे टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण या स्पेस रिसर्च हो, हर क्षेत्र में इंजीनियरों की अहम भूमिका है.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola