शिक्षा बजट में भारत का पावर शो, चीन से आगे, रूस को टक्कर, अमेरिका से कोसों दूर

Education Budget 2026: निर्मला सीतारमण, डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग और शाहबाज शरीफ की फाइल फोटो (Sourse: X)
Education Budget 2026: हर साल बजट के दिन सबकी नजर टैक्स, पेट्रोल और फ्री स्कीम्स पर होती है. लेकिन इस बार शिक्षा वालों के लिए भी खुशखबरी आई है. केंद्र सरकार ने इस साल शिक्षा बजट बढ़ा दिया है. पिछले साल भारत का शिक्षा बजट करीब 1.28 लाख करोड़ रुपये था, जो इस बार बढ़कर 1.39 लाख करोड़ रुपये हो गया है.
Education Budget 2026: केंद्र सरकार ने इस साल का बजट पेश करते समय साफ संकेत दे दिया है कि अब शिक्षा को हल्के में नहीं लिया जाएगा. इस बार शिक्षा बजट में बढ़ोतरी की गई है. पिछले साल भारत का शिक्षा बजट करीब 1.28 लाख करोड़ रुपये था, जो इस बार बढ़कर 1.39 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यानी सीधे तौर पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये का इजाफा. सरकार का मानना है कि अगर देश को मजबूत बनाना है तो सबसे पहले पढ़ाई को मजबूत करना होगा.
इस बजट से स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, डिजिटल क्लास, स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च और नई शिक्षा नीति जैसे काम किए जाएंगे. सरकार का फोकस अब सिर्फ किताबी पढ़ाई पर नहीं है. अब बात हो रही है स्किल, AI, टेक्नोलॉजी और जॉब रेडी स्टूडेंट्स की. हालांकि, भारत का शिक्षा बजट अन्य देशों की तुलना में कैसा है यह जानना जरूरी है.
Education Budget 2026: अमेरिका का कैसा हाल?
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अमेरिका का शिक्षा बजट है 82.4 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में देखें तो करीब 7,55,562 करोड़ रुपये. भारत का 1.39 लाख करोड़ और अमेरिका का साढ़े सात लाख करोड़ से भी ज्यादा है. अमेरिका यूनिवर्सिटीज, रिसर्च, टीचर ट्रेनिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी पर खुलकर खर्च करता है. यही वजह है कि MIT, Harvard और Stanford जैसी यूनिवर्सिटीज पूरी दुनिया में राज करती हैं.
American Education Budget 2025 Report Check Here
चीन का शिक्षा बजट
| शिक्षा का क्षेत्र | बजट (बिलियन युआन में) | भारतीय रुपये में बजट (करीब) |
|---|---|---|
| यूनिवर्सिटीज रिफॉर्म और डेवलपमेंट | 40.387 billion yuan | 53,535 करोड़ रुपये |
| वोकेशनल एजुकेशन | 31.257 billion yuan | 41,433 करोड़ रुपये |
| हाई स्कूल एजुकेशन | 13 billion yuan | 17,232 करोड़ रुपये |
| कंपल्सरी एजुकेशन | 33 billion yuan | 43,743 करोड़ रुपये |
| अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन | 25 billion yuan | 33,139 करोड़ रुपये |
Worlddidac की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की खास बात ये है कि वो शिक्षा को भी बहुत प्लानिंग के साथ चलाता है. वहां बजट को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है. यहां चीन का शिक्षा बजट करीब 1,35,547 करोड़ रुपये बैठता है. भारत के आसपास ही है, लेकिन फर्क ये है कि चीन स्किल और वोकेशनल एजुकेशन पर ज्यादा फोकस करता है. हालांकि, ये पिछले साल का बजट है.
रूस का शिक्षा बजट
सेंटर फॉर ईस्टर्न स्टडी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में रूस का शिक्षा बजट है 1.58 trillion rubles था. जो भारतीय रुपये में करीब 1,89,783 करोड़ रुपये होता है. रूस की आबादी भारत से काफी कम है, इसलिए वहां हर स्टूडेंट पर खर्च ज्यादा होता है. यही वजह है कि साइंस और टेक्नोलॉजी में रूस आज भी मजबूत माना जाता है.
पाकिस्तान से बहुत आगे
पाकिस्तान में एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई ने एक आर्टिकल में पाकिस्तान के शिक्षा बजट की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान में 2025 में शिक्षा बजट PKR 58 billion था जो भारतीय रुपये में करीब 1,892 करोड़ रुपये होता है. जहां भारत लाख करोड़ की बात कर रहा है, वहीं पाकिस्तान हजार करोड़ पर ही अटका हुआ है.
यह भी पढ़ें: फार्मेसी में करियर बनाने का बढ़ेगा मौका, बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ देने का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




