ePaper

CISCE ISC 12th Result 2025 OUT: आइएससी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, सबसे पहले यहां देखें

Updated at : 30 Apr 2025 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
CISCE ISC 12th Result 2025 OUT

CISCE ISC 12th Result 2025 OUT

CISCE ISC 12th Result 2025: CISCE ने आज, 30 अप्रैल 2025 को ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट cisce.org, results.cisce.org और DigiLocker से UID व इंडेक्स नंबर डालकर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

CISCE ISC 12th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2025 को ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना यूआईडी (UID) और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा. ISC परीक्षा 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संयम बनाए रखें और इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रखें.

कैसे चेक करें ISC Board 12वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं.
  • रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और संबंधित परिणाम लिंक चुनें.
  • कोर्स कोड को ISC के रूप में चुनें.
  • अपना लॉगिन डिटेल सेव करें, जैसे-आईडी नंबर, जन्म तिथि.
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

SMS से कैसे चेक करें ISC Board 12वीं का रिजल्ट ?

  • अपने मोबाइल फोन का मैसेज ऐप खोलें.
  • नया मैसेज टाइप करें.
  • मैसेज में लिखें: ISC (स्पेस) अपनी 7 अंकों की यूनीक आईडी.
    • उदाहरण: ISC 1234567.
  • इस मैसेज को भेजें 09248082883 नंबर पर.
  • कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपको टेक्स्ट मैसेज के जरिए मिल जाएगा.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola