CBSE Results 2024 Marks verification, Re-Evaluation के लिए यहां करना होगा अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2024 12:30 PM
CBSE Results 2024 Marks verification, Re-evaluation
CBSE Results 2024 Marks verification, Re-evaluation: सीबीएसई अंक सत्यापन, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने और बाद में पुनर्मूल्यांकन का अवसर प्रदान करता है। ये प्रक्रियाएँ सख्ती से समयबद्ध हैं और इन्हें केवल ऑनलाइन ही एक्सेस किया जा सकता है.
CBSE Results 2024 Marks verification, Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को सीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 घोषित किया. अब, अपने अंकों से नाखुश छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन और रि इवैल्यूएशन प्रक्रिया का विकल्प चुन सकते हैं, जो 17 मई से शुरू होगी. सीबीएसई ने इसके लिए एक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है. पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 17 मई को कक्षा 12 और 20 मई को कक्षा 10 से शुरू होगी.
17 मई से 21 मई तक कर सकेंगे आवेदन
शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12 के छात्र मार्क्स वेरिफिकेसन के लिए 17 मई से 21 मई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि कक्षा 10 के अंक वेरिफिकेसन विंडो 20 मई से 24 मई तक खुलेगी. इसका लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति विषय 500 रुपये का भुगतान करना होगा.
CBSE Class 12 Board Result 2024 जारी, 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट पास
CBSE Class 10 Results 2024 जारी, बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें परिणाम
एक बार रि वैल्यूएसन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, बोर्ड द्वारा एक नई संशोधित मार्कशीट जारी की जाएगी जो डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगी. हालांकि, संशोधित मार्कशीट की प्रिंटेड कॉपी बोर्ड द्वारा जारी पहली मार्कशीट जमा करने के बाद ही उपलब्ध कराई जाती है.
छात्रों और अभिभावकों को आगे की सहायता के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. पुनर्मूल्यांकन के लिए विस्तृत निर्देश cbse.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं, जिसमें पूरी प्रक्रिया और संबंधित शुल्क की रूपरेखा दी गई है.
रिवैल्यूएशन प्रोसेस है तीन स्टेप्स की प्रक्रिया
माता-पिता, छात्र कृपया ध्यान दें कि रिवैल्यूएशन प्रोसेस तीन स्टेप्स की प्रक्रिया है और पूरी तरह से ऑनलाइन है. कोई भी फिजिकल फॉर्म भरने या सीबीएसई मुख्यालय को भेजने की जरूरत नहीं है. वे सभी जो अपने परिणामों की दोबारा जांच का अनुरोध करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इसके लिए आवेदन करना होगा. पोर्टल उपरोक्त तिथि से cbse.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










