CBSE CTET answer key 2024 Out: सी टेट का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jul 2024 2:51 PM

विज्ञापन

CBSE CTET Answer Key 2024 जारी, ऐसे टैली करें अपने आंसर्स

CBSE CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET जुलाई 2024) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर-की के साथ-साथ OMR शीट की स्कैन की गई कॉपी भी जारी कर दी गई है. सभी उपस्थित उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके प्रोविजनल आंसर-की देख सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE CTET answer key 2024 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार (24 जुलाई) को 7 जुलाई, 2024 को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (C TET) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आंसर की देख सकते हैं.

कब होगी सीटेट रिजल्ट 2024 की अनाउंसमेंट ?

उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करके सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने की अनुमति है. सीबीएसई के नियमों के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम चुनौतियों का सत्यापन करेगी और यदि आंसर की में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो नीतिगत निर्णय लिया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा. इसके बाद, सीबीएसई परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगा और परिणाम की घोषणा करेगा.

7 जुलाई को ली गई थी परीक्षा

राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 जुलाई को देश भर के 136 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. सीटीईटी जुलाई परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी – पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक.

Best Courses After 12th Arts: आर्ट्स से 12वीं के बाद ये कोर्सेस बनाएगी शानदार करियर

IBPS Clerk Salary: बैंक कर्लक पास कर ज्वाइनिंग कर पाएंगे इतनी सैलरी

CBSE CTET answer key 2024 Out: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

सीबीएसई सीटेट (CBSE CTET) की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर सी टेट (CTET) 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें.

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

एक बार हो जाने पर, आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.

आंसर की की जांच करें और इसे डाउनलोड करें.

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी मार्कशीट

सीबीएसई सभी अभ्यर्थियों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (C TET) की मार्कशीट और सफल अभ्यर्थियों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में डिजिटल प्रारूप में पात्रता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएगा. मार्कशीट और पात्रता प्रमाण-पत्र डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होंगे और आईटी अधिनियम के अनुसार कानूनी रूप से मान्य होंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola