CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 May 2023 11:33 AM
CBSE 12th Result 2023 Out: सीबीएसई ने आज 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या cbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है. छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
CBSE Class 12th Result: सीबीएसई ने आज 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल, कुल 38,83,710 छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 21,86,940 कक्षा 10 और 16,96,770 कक्षा 12 के छात्र हैं.
Also Read: CBSE 12th Result LIVE: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 87.33% हुए पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए और 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी देने की प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है.
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई विद्यार्थियों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेरिट लिस्ट घोषित नहीं करेगा. हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रावीण्यता (मेरिट) प्रमाणपत्र जारी करेगा जिन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं.’’ पिछले साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे.
रिजल्ट चेक करने का तरीका
सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं.
Also Read: CBSE 12th Result LIVE: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CBSE Board Exam 2023: डिजिलॉकर पर सीबीएसई रिजल्ट देखने के स्टेप्स
सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं.
इसके बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 रिजल्ट लिंक को क्लिक करें.
इसके बाद निर्धारित जगह पर जरूरी जानकारी को दर्ज करें.
इस जानकारी को भरकर सब्मिट कर दें और यहां से आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा.
यहां देखें कक्षा 12वीं का सीबीएसई स्कोर
CBSE Results Websites 2023: यहां बताई गई वेबसाइट्स की मदद से सीबीएसई बोर्ड के उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स के यूआरएल को यहां पर देख सकते हैं.
-
results.cbse.nic.in
-
cbseresults.nic.in
-
cbse.gov.in
-
cbse.nic.in
-
digilocker.gov.in
-
results.gov.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










