Live Updates

CBSE 12th Result LIVE: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 87.33% हुए पास, डायरेक्ट लिंक

Updated:
विज्ञापन

CBSE Class 12th Result 2023 Date Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या cbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है. छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. छात्रों को नतीजे जानने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

CBSE 12th Result Out: पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए और 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी देने की प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है.

CBSE 12th Result: बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को जारी करेगा मेरिट लिस्ट

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई विद्यार्थियों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेरिट लिस्ट घोषित नहीं करेगा. हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रावीण्यता (मेरिट) प्रमाणपत्र जारी करेगा जिन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं.’

CBSE 12th Result: सीबीएसई रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

CBSE Class 12 result 2023 direct link.

6.80% छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए

सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम बताते हैं कि 6.80% छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक पाए हैं.

लड़कियों ने लड़कों से  बेहतर प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे बताते हैं कि लड़कियों ने लड़कों से 6.01% बेहतर प्रदर्शन किया है. यह उपलब्धि छात्राओं की पढ़ाई के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola