CBSE Class 12th Board Exam समाप्त, डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2024 12:56 PM
CBSE Class 12th Board Exam: how to check result on digilocker
BSE Class 12th Board Exam Result: सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा खत्म हो गई है. आइए जानें रिजल्ट जारी होने पर डिजिलॉकर पर परिणाम कैसे देख पाएंगे.
CBSE Class 12th Board Exam Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। इस साल की सीबीएसई 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल, 2024 तक हुईं. इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में भारत और 26 अन्य देशों से 39 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए.
CBSE Class 12th Board Exam Result: रिजल्ट का छात्र बेसर्बी से कर रहे हैं इंतजार
अब परीक्षाएं खत्म होने के साथ ही छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालाँकि बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणामों की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए, परिणाम मई, 2024 में घोषित होने की संभावना है.
CBSE Class 12th Board Exam Result: ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे. उम्मीदवार अपना परिणाम एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे.
जल्द जारी होगा यूजीसी नेट के लिए नोटिफिकेशन
CBSE Class 12th Board Exam Result: डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई परिणाम कैसे जांचें?
स्टेप 1: digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें
स्टेप 2: अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें
स्टेप 3: सीबीएसई चुनें
स्टेप 4: कक्षा 10 का परिणाम चुनें
स्टेप 5: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
स्टेप 6: आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जाएगा और आपके डिजिलॉकर में सेव हो जाएगा
CBSE Class 12th Board Exam Result: पिछले पांच सालों में इस दिन आएं रिजल्ट
2023- 12 मई
2022-22 जुलाई
2021-30 जुलाई
2020-13 जुलाई
2019- 2 मई
CBSE Class 12th Board Exam Result: पिछले वर्ष के आंकड़े
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2023 में पास परसेंटेज 87.33% दर्ज किया गया था. पिछले साल सीबीएसई 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने 90.68% के कुल पास परसेंटेज के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जबकि इसकी तुलना में 84.67% लड़कों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. उत्तीर्ण छात्रों में से 1.36% ने 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 6.80% ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










