UGC NET June 2024: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट के लिए नोटिफिकेशन, देखें हर डिटेल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Apr 2024 3:00 PM

विज्ञापन

cbse extends ctet 2024 registration soon

UGC NET June 2024 Notification Soon: जल्द ही यूजीसी नेट जून 2024 सत्र का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.

विज्ञापन

UGC NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 के लिए अधिसूचना जल्द ही अपलोड करेगी. अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट यानी ugcnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी. अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा की तारीखें, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य जानकारी देख सकेंगे.

UGC NET Notification 2024: कब तक आ सकता है ऑफिशियल नोटिफिकेशन

आपको बता दें यूजीसी नेट  का आयोजन साल में दो बार होता है. खबरों कि मानें तो जून सेशन के लिए यूजीसी नेट का नोटिफिकेशन अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा. इसके बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिलहाल नहीं है.

UGC NET Notification 2024: पात्रता मानदंड

UGC NET Notification 2024: आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

CTET July 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आग बढ़ी

UGC NET Notification 2024: आवेदन करने के स्टेप

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी @ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: आरजीई एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करें और इसे खोलें.
स्टेप 3: सभी विवरण दर्ज करें
स्टेप 4: स्कैन किए गए दस्तावेज़ जैसे आवश्यक प्रमाणपत्र आदि संलग्न करें.
स्टेप 5: अब, किसी भी उपलब्ध माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 6: सबमिट बटन पर क्लिक करके इस आवेदन पत्र को जमा करें.
स्टेप 7: अंत में, उम्मीदवारों को अपने भविष्य के संदर्भ के लिए इस आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola